{"_id":"594362284f1c1b61228b4801","slug":"mohali-ekam-singh-murder-case-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था, केस में नया मोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था, केस में नया मोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 14
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला ने 6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक करके बीएमडब्ल्यू में छिपा दिया था। मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है, देखिए।
2 of 14
Mohali murder
मामला पंजाब के मोहाली का है। मार्च 2017 में यह हत्याकांड अंजाम दिया गया था। करीब चार महीने पुराने एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में आखिर वीरवार को मटौर थाना पुलिस ने अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी। अदालत में पुलिस की कहानी कमजोर न पड़े। इसके लिए 55 गवाह रखे गए हैं। वहीं, मामले में एकम सिंह ढिल्लों की पत्नी सीरत को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
Trending Videos
3 of 14
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
सीरत पर हत्या करने, सबूतों को मिटाने व अवैध हथियार रखने के आरोप हैं। जबकि मामले में सीरत की मां जसविंदर कौर, भाई विनय प्रताप सिंह व अन्य आरोपी जगत पर भी आपराधिक साजिश रचने के आरोप है। जिक्रयोग है कि एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। पुलिस को एक ऑटो वालों ने इसकी खबर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और एकम की पत्नी, उसके भाई और मां पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मर्डर के 87 दिन बाद कोर्ट में चार्जशीट दायर की, जो 400 पेज से अधिक की है। सूत्रों के अनुसार, सीरत के खिलाफ पुलिस ने काफी सबूत जुटाए हैं। आने वाले समय में पुलिस इस मामले में एक सप्लीमेंट्री चालान भी पेश करेगी।
विज्ञापन
5 of 14
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सप्लीमेंट्री चालान उस समय पेश किया जाएगा, जब पुलिस को हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की फोरेंसिक रिपोर्ट, एकम सिंह की विसरा रिपोर्ट मिल जाएगी। पुलिस द्वारा मामले में 55 गवाह बनाए गए हैं। इनमें आटो चालक तुल बहादुर भी शामिल हैं, जिसने फेज-3बी1 स्थित सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहां पर सीरत का परिवार किराये पर रह रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।