{"_id":"57d550de4f1c1b1142317073","slug":"newly-married-girl-found-hanging-in-room-murder-allegation-on-husband-and-in-laws","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 महीने पहले हुई थी शादी, कमरे में फंदे से लटके मिली, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 महीने पहले हुई थी शादी, कमरे में फंदे से लटके मिली, देखिए तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 महीने पहले बड़े अरमानों के साथ जिस लाड़ली की शादी की थी और जिसके हाथों से चूड़ा नहीं उतरा था, वह फंदे से लटकी मिली तो मां-बाप पथरा गए।
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। भगतपुरा में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पुलिस को दी गई तो सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में हुई थी दोनों की शादीः मृतका के भाई रोहित ने बताया कि वे राजस्थान के अलवर स्थित एनईबी कालोनी में रहते हैं। चार महीने पहले उनकी बहन अर्चना की शादी भगतपुरा निवासी हर्ष के साथ अप्रैल में हुई थी। हर्ष प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। शुक्रवार दोपहर को खबर मिली कि अर्चना ने सुसाइड कर लिया। उसका शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
अर्चना को पैसों के लिए प्रताड़ित करते थेः रोहित ने बताया कि महज 4 माह के दौरान ही आरोपी कई बार उसकी बहन से दहेज की मांग के लिए मारपीट कर चुके थे। उसकी बहन ने कई बार आरोपियों की प्रताड़ना के बारे में उसे बताया। उस दिन भी सवेरे अर्चना से बात हुई थी कि ससुराल वाले तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। अर्चना कई बार उन्हें इंकार कर चुकी थी, लेकिन वे उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पति और ससुर हुए गिरफ्तारः मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों पर सबूत खुर्द-बुर्द करने का भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार लड़के वालों ने शव को खुद ही फंदे से उतार दिया था। जिस पर उनके खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ का भी आरोप है।