{"_id":"579b4c2c4f1c1be21021e1a0","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-big-challange-to-punjab-cabinet-minister-bikram-singh-majithia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरी ने मजीठिया को उन्हीं के घर में खड़े होकर ललकारा, दिया बड़ा चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरी ने मजीठिया को उन्हीं के घर में खड़े होकर ललकारा, दिया बड़ा चैलेंज
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 30 Jul 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को उन्हीं के घर में खड़े होकर बड़ा चैलेंज दिया। देखिए ये रिपोर्ट।
Trending Videos
2 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा है कि 6 महीने बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही नशा तस्करी के आरोप में बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केजरीवाल शुक्रवार को अमृतसर की अदालत में पेश होने से पहले सर्किट हाउस में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में केजरीवाल ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया के पास केवल 6 महीने बचे हैं। इन 6 महीनों में मजीठिया उन्हें गिरफ्तार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। सरकार बनते ही बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कराया जाएगा। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बादलों और मजीठिया ने घर-घर नशा पहुंचा दिया है। युवा वर्ग को बर्बाद करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करने वालों पर पर्चा दर्ज कर दिया जाता है।
4 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा यदि बतौर मुख्यमंत्री मुझ पर केस कर सकते हैं तो पंजाब में आम आदमी का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा अब पंजाब के लोग बादलों और मजीठिया से डरने वाले नहीं हैं।’ इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह, पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटोपुर, सांसद भगवंत मान मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 8
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि केजरीवाल शुक्रवार को अमृतसर अदालत ने मानहानि के मामले में पेशी देने पहुंचे थे। पेश होने के कुछ ही मिनटों में उन्हें अग्रिम जमानत मिली गई। उनके साथ ही पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह को भी अग्रिम जमानत मिली है। पार्टी नेता आशीष खेतान को पेश न होने पर कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई में पेश को होने को कहा है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख तय की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।