फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़वासियों के लिए बुरी खबर, चुकाना होगा ये नया चार्ज...जानें कब, कितना करना पड़ेगा भुगतान

Wed, 12 Sep 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Sep 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Fire Safety Charges will be apply on Chandigarh residents
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ वासियों पर एक और बोझ पड़ गया है। इसके लिए शहरवासियों को मोटी रकम का भुगतान करना पड़ेगा। आइए आगे की स्लाइड में जानें कब और कितना करना पड़ेगा  भुगतान...
Fire Safety Charges will be apply on Chandigarh residents
सांकेतिक तस्वीर
शहर के हर रिहायशी घर को हर तीन साल बाद फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र लेना होगा। इसके लिए नगर निगम ने हर घर से 2500 या 5 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर के हिसाब से फीस चार्ज करने का प्रस्ताव तैयार किया है। बता दें कि अब तक रिहायशी क्षेत्र में इस तरह का प्रमाणपत्र लेने का कोई प्रावधान लागू नहीं था। नगर निगम ने फायर विभाग से ली जाने वाली एनओसी का नाम भी बदल दिया है अब इस एनओसी को फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र का नाम दिया गया है। 
Fire Safety Charges will be apply on Chandigarh residents
demo pic
14 सितंबर को होने वाली सदन की बैठक में नगर निगम की ओर से कामर्शियल इमारत को हर तीन साल बाद प्रमाणपत्र लेने के लिए 5 हजार या 10 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा। जबकि इंडस्ट्री से 5 हजार या 7.50 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर के हिसाब से शुल्क लेने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अभी तक नगर निगम के फायर विभाग की ओर से इन इमारतों को निशुल्क एनओसी जारी की जाती है। खास बात यह है कि हर तीन साल बाद एनओसी लेने का कोई सिस्टम लागू नहीं था लेकिन अब इसे लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire Safety Charges will be apply on Chandigarh residents
हर तीन साल में अब हर निवासी को अपनी दुकान और मकान के लिए सेफ्टी प्रमाणपत्र लेना जरूरी होगा। इसके लिए आवेदन करने के बाद फायर विभाग की ओर से निरीक्षण भी किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार यह शुल्क रिफंडेबल नहीं होगा। जून माह में नगर निगम ने रिहायशी मकानों इको भी एनओसी लेने का प्रस्ताव पास किया था। यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए प्रशासन के स्थानीय निकाय सचिव से नहीं आया है।
विज्ञापन
Fire Safety Charges will be apply on Chandigarh residents
fire - फोटो : fire
मंजूरी मिलने के बाद पास होने वाले नए रेट्स से प्रमाणपत्र लेने का फैसला लागू कर दिया जाएगा इसलिए नगर निगम यह नए चार्ज होने वाले रेट्स तय करवा रहा है। नगर निगम के अनुसार समय समय पर यह रेट्स रिवाइज भी होंगे। यह फैसला शहर की सभी पुरानी और नई इमारतों पर लागू होगा। शहर में इस समय ढाई लाख घर हैं। ऐसे में इससे नगर निगम की कमाई भी बढ़ जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed