फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलवार सूट पहनकर खली की स्टूडेंट को पीटा था, अब WWE में कइयों को पीटेगी

Sat, 15 Apr 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
first indian lady khali hard kedy wrestler kavita dalal taking part in wwe championship
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
जिस महिला ने सलवार सूट पहनकर द ग्रेट खली की स्टूडेंट को रिंग में पीटा था, वो अब WWE के रिंग में विदेशी पहलवानों को पीटते नजर आएगी।
first indian lady khali hard kedy wrestler kavita dalal taking part in wwe championship
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
वैसे तो द ग्रेट खली को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन अब देश में एक 'लेडी खली' भी है, जो सलवार कमीज पहन कर रिंग में उतरती है तो बड़े-बड़े पहलवानों के छक्के छुड़ा देती है। बात हो रही है, हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली यूपी के बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव की बहू पुलिसवाली पहलवान कविता दलाल की। हार्ड केडी भी कहा जाता है।
first indian lady khali hard kedy wrestler kavita dalal taking part in wwe championship
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
कविता दलाल इसी महीने 25 से 29 अप्रेल को दुबई में होने जा रही WWE वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है। ये लेडी खली देश की पहली महिला रेसलर है जो इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। इससे पहले वे कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) में हार्ड केडी के नाम से अपनी एक नई पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
first indian lady khali hard kedy wrestler kavita dalal taking part in wwe championship
कविता दलाल और बीबी बुलबुल ने विदेशी पहलवानों को धोया - फोटो : अमर उजाला
कविता का अब अगला लक्ष्य देश के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली की तर्ज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट) में तिरंगा लहराना है। जींद जिले के मालवी गांव निवासी कविता ने जुलाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की कक्षा पास की। कविता के बड़े भाई संजय ने कविता को वेट लिफ्टिंग के खेल के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
विज्ञापन
first indian lady khali hard kedy wrestler kavita dalal taking part in wwe championship
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
वर्ष 2003 में कविता ने प्रशिक्षण के लिए बरेली साईं हॉस्टल में दाखिला लिया, लेकिन यहां के प्रशिक्षण से कविता संतुष्ट न हो पाईं। वर्ष 2004 में कविता ने लखनऊ से अपना प्रशिक्षण शुरू किया, जो 2007 तक जारी रहा। प्रशिक्षण के साथ-साथ कविता ने अपनी पढ़ाई का सफर भी जारी रखा। 2005 में कविता ने बीए की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2008 में कविता ने एसएसबी में बतौर कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed