फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों पर निकली भर्ती, डिटेल पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें

Sat, 29 Jun 2019 11:39 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Jun 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Government Jobs, 26 Assistant Professor Recruitment in Punjab University Chandigarh
फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में शिक्षकों की भर्तियों पर लगी रोक कई साल बाद हट गई और तुरंत ही 26 शिक्षकों की भर्तियां निकाल दी गई। नौकरी चाहिए तो डिटेल पढ़ें और आवेदन करें।
Government Jobs, 26 Assistant Professor Recruitment in Punjab University Chandigarh
फाइल फोटो
पीयू को संभावना है कि हजारों शिक्षक आवेदन करेंगे। उनके चयन का आधार यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक होगा। साथ ही पीयू कैलेंडर के प्रावधान का भी पालन करना होगा। 29 जुलाई तक आवेदन करने होंगे। उसके बाद पीयू का चयन बोर्ड आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगा और फिर साक्षात्कार होंगे।
Government Jobs, 26 Assistant Professor Recruitment in Punjab University Chandigarh
फाइल फोटो
शिक्षकों की भर्ती के लिए पीएचडी अनिवार्य मानी गई है। अब पीयू रिस्क नहीं लेना चाहता। बिना पीएचडी के पीयू भर्तियां करेगा तो फिर उसकी रैंकिंग प्रभावित होगी। नेट, स्लेट धारी लोगों को इसमें लाभ मिलेगा। मालूम हो कि निकाली गई रिक्तियां कई विभागों की हैं। पीयू की वेबसाइट पर जाकर रिक्तियां देखी जा सकती हैं। रजिस्ट्रार की ओर से यह रिक्तियां निकाली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Jobs, 26 Assistant Professor Recruitment in Punjab University Chandigarh
फाइल फोटो
आंकड़ों पर गौर करें तो पीयू में शिक्षकों के लगभग 1500 पद स्वीकृत हैं। इसमें लगभग 800 पद भरे हैं। बाकी 700 पद रिक्त चल रहे हैं। इस वजह से शिक्षकों का कार्य दोगुना हो गया है। इसके साथ ही कोर्स की संख्या बढ़ी तो छात्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ, इससे शिक्षकों की और आवश्यकता महसूस होने लगी, लेकिन यूजीसी ने भर्तियों पर रोक लगा रखी थी।
विज्ञापन
Government Jobs, 26 Assistant Professor Recruitment in Punjab University Chandigarh
फाइल फोटो
कई बार पीयू ने यूजीसी को पत्र लिखा, लेकिन राहत नहीं मिली। लगातार पीयू की रैंकिंग पिछड़ती जा रही थी। जैसे ही पीयू का कार्यभार वीसी प्रो. राजकुमार ने संभाला तो उन्होंने इस पर काम किया। बताया जाता है कि उन्हीं की बदौलत शिक्षकों को पीएचडी इंक्रीमेंट मिला था और अब भर्तियों पर हरी झंडी दिलाई है। इसका लाभ देश भर के विश्वविद्यालयों को मिला है। वहां भी रिक्तियां भरने के आदेश दे दिए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed