{"_id":"5d15fbd58ebc3e3c985fd7af","slug":"engineless-high-speed-indian-train-18-ready-to-run-from-delhi-to-katra-vaishno-devi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी तक दौड़ेगी बिना इंजन की हाई स्पीड ट्रेन, जानिए शेड्यूल से लेकर स्टॉपेज तक हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी तक दौड़ेगी बिना इंजन की हाई स्पीड ट्रेन, जानिए शेड्यूल से लेकर स्टॉपेज तक हर जानकारी
Fri, 28 Jun 2019 05:07 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 28 Jun 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
train 18
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खबर, अब दिल्ली से कटरा तक हाई स्पीड ट्रेन दौड़ेगी। बिना इंजन वाली इस रेल का शेड्यूल और स्टॉपेज व खासियतें जानने के लिए यहा क्लिक करें...
train 18
- फोटो : amar ujala
देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड बिना इंजन की ट्रेन टी-18 दिल्ली से कटरा के बीच चलाने की तैयारी है। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कब से इस ट्रेन का संचालन होगा और किस नाम से चलेगी। इतना तय है कि जुलाई के पहले सप्ताह में इसका ट्रायल दिल्ली से करनाल और अंबाला के बीच होगा। टी-18 ट्रेन में 18 डिब्बे होंगे और दिल्ली से कटरा तक का सफर आठ घंटे में ही पूरा हो जाएगा।
train 18
- फोटो : amar ujala
ये है शेड्यूल
ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से चलेगी और 8.10 बजे अंबाला पहुंचेगी। 9.22 बजे लुधियाना, 12.40 जम्मू और दो बजे कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी दोपहर बाद तीन बजे कटरा से होगी। 4.18 बजे जम्मू, 7.36 बजे लुधियाना, 8.56 बजे अंबाला और रात को 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

- फोटो : सोशल मीडिया
टी-18 की खासियत
ट्रेन में इंजन की जगह ड्राइवर केबिन और हर चौथे कोच में एसी मोटर लगी होगी, जो इंजन की तरह ट्रेन को रफ्तार देगी। ट्रेन में सभी कोच दिव्यांगों की सहूलियत के अनुसार बनाए गए हैं और हर कोच में दिव्यांगों के लिए सीट आरक्षित होगी। ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच की खासियत यह है कि जिस ओर ट्रेन चलेगी, कुर्सियां भी उस ओर हो जाएंगी। सभी कोच एसी होंगे। मेट्रो की तर्ज पर ट्रेन के दरवाजे ऑटोमैटिक होंगे। ट्रेन के रुकते ही प्लेटफार्म पर उतरने के लिए कोच से स्लाइडिंग स्टेप निकलेगा। यह ट्रेन 15 से 20 फीसदी ऊर्जा की बचत करेगी। इस ट्रेन को 2018 में शुरू होना था, इसी वजह से टी-18 नाम दिया गया है।

train-18
- फोटो : amar ujala
ट्रेन के संचालन का शेड्यूल जारी हो गया है, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि कब से चलेगी, पर जुलाई के महीने में ट्रायल के लिए आएगी।
- अजय मलिक, रेलवे अभियंता
- अजय मलिक, रेलवे अभियंता