{"_id":"5ecc26360a9cd80c6f7b2020","slug":"gupta-and-vohra-family-shared-memories-related-to-balbir-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: इस परिवार से बलबीर सिंह का था खास रिश्ता, लाहौर से शुरू हुआ सफर यूं पहुंचा चंडीगढ़","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तस्वीरें: इस परिवार से बलबीर सिंह का था खास रिश्ता, लाहौर से शुरू हुआ सफर यूं पहुंचा चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 May 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बलबीर सिंह सीनियर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के सबसे करीबी दोस्त और पारिवारिक सदस्य चंडीगढ़ में रहते हैं। दोस्तों का रिश्ता सीनियर के साथ पाकिस्तान से जुड़ा है। इनका मानना है कि दुनिया में बहुत कम अच्छे लोग होते हैं और जो होते हैं, उनमें बलबीर सिंह बेहतरीन इंसान थे। सिटी ब्यूटीफुल की गुप्ता और वोहरा फैमिली का सरदार बलबीर सिंह सीनियर और उनके परिवार के साथ बरसों पुराना साथ है। इन लोगों ने बचपन से लेकर बुढ़ापे तक बलबीर सिंह सीनियर को मुस्कुराते और जज्बाती होते हुए देखा है। अमर उजाला ने इन दोनों फैमिली के साथ बलबीर सिंह सीनियर से जुड़ी यादों के बारे में बातचीत की।
2 of 5
लाहौर से ही जुड़ा था रिश्ता: गुप्ता
पंजाब यूनिवर्सिटी से समाज शास्त्र से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. सुदेश गुप्ता ने बताया कि उनकी उम्र 79 वर्ष है। जब मैं 5 साल का था, तब से बलबीर सिंह सीनियर को जानता हूं। मेरी और बलबीर सिंह की फैमिली लाहौर में रहती थी। बलबीर सिंह सीनियर और उनके पिता अकसर हमारे यहां आते-जाते थे। जब देश आजाद हुआ तो हमारी फैमिली पहले अमृतसर रही।
3 of 5
उस समय बलबीर सिंह हॉकी खेलते थे और पंजाब पुलिस में थे। इसके बाद हमारी फैमिली चंडीगढ़ आ गई। बलबीर सिंह की फैमिली भी कुछ साल बाद चंडीगढ़ सेक्टर-36 में रहने लगी। गुप्ता ने बताया कि वह पीयू के डायरेक्टर स्पोर्ट्स भी रहे। साल 2006 में वह और बलबीर सिंह हॉकी डेलिगेशन का हिस्सा थे। इस डेलिगेशन ने उस समय पाकिस्तान का दौरा किया था। हम दोनों ने अपने पुराने घर देखे तो उस वक्त बलबीर सिंह काफी भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
60 साल पुराना रिश्ता था: वोहरा
चंडीगढ़ में हॉकी के फाउंडर कहे जाने वाले एसएन वोहरा की फैमिली के साथ बलबीर सिंह सीनियर का गहरा रिश्ता रहा है। एसएन वोहरा ने चंडीगढ़ का पहला हॉकी क्लब बनाया था, जो रॉक रोवर्स हॉकी क्लब से आज भी जाना जाता है। इस क्लब के प्रधान बलबीर सिंह सीनियर ही रहे, जब तक वह जीवित रहे। अब एसएन वोहरा भी इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उनके बेटे अनिल वोहरा, जो हॉकी चंडीगढ़ के मौजूदा सेक्रेटरी हैं, ने बताया कि पिछले 60 साल से सीनियर की फैमिली के साथ परिवार का नाता रहा है। हॉकी के प्रति बलबीर सिंह का जुनून इस बात से पता लगता है कि वह 90 वर्ष के हुए थे, तब भी सेक्टर 42 स्थित हॉकी स्टेडियम में होने वाले हॉकी टूर्नामेंट को देखने पहुंच जाते थे। इस दौरान कई बार जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बीच मैदान पर पहुंच जाते थे और उन्हें टिप्स भी देते दिखाई दिए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।