{"_id":"58edc5ea4f1c1b9f36cf7137","slug":"gurmehar-kaur-again-trolling-on-social-media-for-blog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद की बेटी गुरमेहर कौर ने अब कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की बेटी गुरमेहर कौर ने अब कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई
Fri, 14 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
gurmehar kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस गुरमेहर कौर की एक तस्वीर ने देश भर में बवाल मचा दिया था, अब उसने ऐसी बात कह दी है कि सोशल मीडिया पर जमकल ट्रोल हो रही है।
2 of 6
gurmehar kaur
पंजाब के जालंधर की गुरमेहर कौर, जिसे लेकर दिल्ली के रामजस कॉलेज में विवाद हुआ था। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में है, वो भी अपने ब्लॉग को लेकर। गुरमेहर ने 'आई एम' शीर्षक से लिखे अपने ब्लॉग में कहा, 'मेरे पिता शहीद हैं और मैं उनकी बेटी हूं। लेकिन मैं आपके शहीद की बेटी नहीं हूं।' गुरमेहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ब्लॉग को पोस्ट किया हैं।
3 of 6
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर
- फोटो : File Photo
गुरमेहर ने यह ब्लॉग 9 अप्रैल को लिखा, लेकिन इसकी जानकारी 11 अप्रैल ट्वीट करके दी। गुरमेहर ने ब्लॉम में लिखा कि "मैं कौन हूं? एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब मैं कुछ हफ्ते पहले तक बिना किसी संकोच या चिंता के दे सकती थी। लेकिन अब मैं पक्के तौर पर ऐसा नहीं कह सकती। क्या मैं वो हूं जो ट्रोल्स मेरे बारे में सोचते हैं? क्या मैं वैसी हूं जैसा चित्रण मेरा मीडिया में होता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुरमेहर
क्या मैं वो हूं जो सेलेब्रिटीज मेरे बारे में सोचते हैं? नहीं, मैं इनमें से कोई नहीं हो सकती। आपने टेलीविजन स्क्रीन पर अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए, भौंहे चढ़ाए हुए और मोबाइल फोन के कैमरे पर टिकी आंखों वाली जिस लड़की को देखा होगा, वह निश्चित तौर पर मुझ जैसी दिखती होगी। उसके चेहरे पर चमकने वाली विचारों की उत्तेजना में निश्चित तौर पर मेरी झलक होगी।
विज्ञापन
5 of 6
gurmehar kaur
वह उग्र दिखती है, मैं उससे भी सहमत हूं। लेकिन 'ब्रेकिंग न्यूज़ की हेडलाइन्स' एक दूसरी ही कहानी सुनाती है। मैं वो हैडलाइन्स नहीं हूं।' शहीद की बेटी....मैं अपने पिता की बेटी हूं, मैं अपने पापा की गुलगुल हूं, मैं उनकी गुड़ियां हूं। मैं 2 साल की उस आर्टिस्ट जैसी हूं जिसे शब्दों का पता नहीं है पर उन छोटी चीजों को समझती हूं, जो उसके पिता उसे पुकारने के लिए बनाया करते थे। मैं अपनी मां का सिरदर्द हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।