प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीधे पाकिस्तान को सख्त लहजे में जवाब दिया है। वहीं कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए हरियाणा के जवानों को नमन किया। आइए यहां पढ़ते हैं पीएम मोदी की हिसार रैली की 10 बड़ी बातें....
{"_id":"5da9995a8ebc3e01622a368a","slug":"haryana-assembly-elections-key-points-of-pm-narendra-modi-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने दिए संकेत, अब पाक पर होगी ये 'स्ट्राइक', पढ़ें- हिसार रैली की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने दिए संकेत, अब पाक पर होगी ये 'स्ट्राइक', पढ़ें- हिसार रैली की 10 बड़ी बातें
Sat, 19 Oct 2019 12:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
haryana Assembly elections
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : ANI
- 1- पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खुद को बार-बार हरियाणा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने मुझे शिक्षा, चेतना और ऊर्जा दी। इस बार लोकसभा चुनाव में आपका आशीर्वाद हम सबको मिला। मेरे लिए हरियाणा दूसरा घर है और हरियाणा का मुझ पर पूरा भरोसा है। मैं हरियाणा में सेवा करने आया हूं। हरियाणा के लोगों ने ठान लिया था कि लोकसभा चुनाव में मोदी की झोली भरनी है। फिर आपके बीच आया हूं तो आपके उस प्यार के लिए आशीर्वाद के लिए सर झुका कर नमन करता हूं।
- फोटो : अमर उजाला
- 2- जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि- पीएम मोदी ने हिसार की जनसभा में अनुच्छेद 370 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर के लोगों और तिरंगा की रक्षा के लिए अपनी जान दे देता है। हमने जवानों के आगे नतमस्तक होकर अनुच्छेद 370 की बलि चढ़ाई। आतंकी आए और हमारे जवानों को मारकर चले जाए अब ऐसा नहीं होगा। 370 को हटाकर मैंने अपने वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
- 3- हरियाणा तोड़ेगा रिकॉर्ड- पीएम मोदी हिसार जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरकर गए। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा सभी चुनावी नतीजों को ब्रेक कर आगे निकलने वाला है। इसका संदर्भ देते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 'यह बात मैं किसी कही सुनी बात पर नहीं कह रहा हूं। अखबार और सर्वे रिपोर्ट पढ़कर नहीं कह रहा हूं। अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं, जो आंखों से देखा, जो दिल को छुआ, उसको महसूस कर कह रहा हूं।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
- 4- पांच साल का मांगा समय- प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता से पांच साल का और वक्त मांगा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पांच साल और दीजिए। अब काम दुगुनी रफ्तार से होगा। उन्होंने डबल इंजन की बात का भी जिक्र किया। संबोधन में पीएम ने कहा कि पांच साल आपने दिल्ली और हरियाणा में सेवा करने का मौका दिया। लेकिन इसमें ज्यादा समय सफाई में चला गया। पुराने गढ्डे भरने में गया और अब पूरी ताकत से मुझे और हरियाणा सरकार को आपके लिए काम करना है। डबल इंजन की सरकार आपकी सेवा करेगी।