{"_id":"592920e64f1c1bab3a8b4580","slug":"haryana-school-teachers-and-students-educational-knowledge-reality-check","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चों के भविष्य से 'गंदा' खिलवाड़, टीचर्स की काबिलियत का चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चों के भविष्य से 'गंदा' खिलवाड़, टीचर्स की काबिलियत का चौंकाने वाला सच
Sun, 28 May 2017 09:18 AM IST
मोनिल शर्मा/अमर उजाला, फतेहाबाद/रोहतक(हरियाणा)
मोनिल शर्मा/अमर उजाला, फतेहाबाद/रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 28 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
स्कूलों में बच्चों के भविष्य से 'गंदा' खिलवाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के स्कूलों में बच्चों के भविष्य से 'गंदा' खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है, टीचर्स की काबिलियत का ये चौंकाने वाला सच।
2 of 10
dm in school
- फोटो : amarujala
हरियाणा बोर्ड के खराब रिजल्ट के बाद अधिकारियों के सरकारी स्कूलों का दौरा किया तो शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। हालत यह है कि 10वीं के विद्यार्थी भी यह बता नहीं पाए कि पानीपत की लड़ाई कब और किसके बीच हुई। विद्यार्थियों को प्रदेश के इतिहास की बेसिक जानकारी ही नहीं है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर वीरेंद्र दहिया ने गांधी कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया।
3 of 10
rewari school
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब किए। दहिया अपने दौरे के दौरान 10वीं कक्षा में पहुंचे और छात्रों से अंग्रेजी-हिंदी व्याकरण और इतिहास के बारे में सामान्य सवाल पहुंचे। वीरेंद्र दहिया ने सबसे पहले छात्रों से अंग्रेजी व्याकरण के वर्तमान काल से संबंधित तीन सवाल पूछे। उन्होंने छात्रों को ‘वह जाता है और मुझे तैरना आता है’ को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने के लिए कहा। बहुत कम विद्यार्थी इसका सही जवाब दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
rewari school
इसके बाद डायरेक्टर ने पानीपत की पहली लड़ाई के बारे में दो सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि पानीपत की पहली लड़ाई कब हुई थी और किस-किस के बीच में हुई थी? इन दोनों सवालों का जवाब छात्र नहीं दे पाए। एक छात्र ने तर्क दिया कि ये तो हमारे सिलेबस का प्रश्न ही नहीं है। इतने आसान सवाल का भी छात्र जवाब नहीं दे पाए तो डायरेक्टर थोड़े मायूस हुए। तब छात्रों से इतिहास की शिक्षिका के बारे में पूछा।
विज्ञापन
5 of 10
rewari school
डायरेक्टर ने हिंदी व्याकरण के सर्वनाम और संज्ञा के बारे में सवाल किया। इसका एक छात्र ने सही जवाब दिया। जय जवान-जय किसान का नारा किसने दिया था, एक करोड़ में कितने जीरो लगते हैं। ये वो प्रश्न हैं शुक्रवार को निरीक्षण में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हरचरण सिंह छोकर ने जिले के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करते हुए बच्चों और अध्यापकों से पूछे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।