सब्सक्राइब करें

47 साल में दूसरी बार जमा हरियाणा, हिसार में तापमान -1.2 डिग्री, देखें प्रचंड ठंड की तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana Weather Update: Hisar Records -1.2 degrees Celsius Temperature
Haryana weather News - फोटो : अमर उजाला
loader
हरियाणा में पिछले 47 वर्षों में दूसरी बार भीषण सर्दी पड़ी। हिसार में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 1973 में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड है। हिसार के अलावा नारनौल का तापमान भी गुरुवार को शून्य से नीचे -0.5 और रेवाड़ी का जमाव बिंदु पर पहुंच गया। रेवाड़ी के बावल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 0.0 रिकॉर्ड किया गया। 
Trending Videos
Haryana Weather Update: Hisar Records -1.2 degrees Celsius Temperature
खेत में जमा पाला। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर भी वर्ष के अंतिम दिन सबसे अधिक ठंडे रहे। प्रदेश के कुछ शहरों में पाला पड़ा। तीनों शहर पहाड़ों की रानी शिमला से भी ज्यादा ठंडे रहे। शिमला का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने तीन से पांच जनवरी तक प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गहरी धुंध भी रहेगा। इधर, गुरुवार को दिन भर बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। प्रदेश में एक जनवरी को भी कड़ाके की सर्दी रहेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Weather Update: Hisar Records -1.2 degrees Celsius Temperature
खेत में जमा पाला। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई शहरों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। हाईवे पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह गई। दोपहर बाद मौसम कुछ साफ हुआ और हल्की धूप निकली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार एक व दो जनवरी को बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इस कारण प्रदेश में तीन जनवरी की रात से पांच जनवरी के बीच बादलवाई व कहीं-कहीं गरज-चमक व हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
Haryana Weather Update: Hisar Records -1.2 degrees Celsius Temperature
- फोटो : अमर उजाला

विभिन्न जिलों का तापमान

  • जिला -  अधिकतम - न्यूनतम
  • हिसार       16.2      -1.2
  • नारनौल    19.5      -0.5
  • सिरसा      18.2      1.5
  • अंबाला      13.6      3.6
  • भिवानी     15.0     4.1
  • करनाल    12.9     4.1
  • रोहतक     14.8     4.2
विज्ञापन
Haryana Weather Update: Hisar Records -1.2 degrees Celsius Temperature
खेत में जमा पाला। - फोटो : अमर उजाला
हिसार जिले में पिछले कई वर्षों के दौरान दिसंबर में न्यूनतम तापमान

   वर्ष -    तापमान    - तिथि
2019      - 0.2       28, 29 दिसंबर
2018     - 1.0        26 दिसंबर
2017    - 3.4         31 दिसंबर
2016    - 4.4         23 दिसंबर
2015    - 2.3         16 दिसंबर
2014    - 1.8         21, 27 दिसंबर
2013  - 0.8           29 दिसंबर
2012  - 1.8           23 दिसंबर
2011  - 0.0           25 दिसंबर
2010  - 2.6           22 दिसंबर
1973   - 1.5         29 दिसंबर

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक आसमान साफ रहने, हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू व कश्मीर और हिमाचल से हवा का रुख बदलने से दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed