फेस्टिवल सीजन पर अब आप आसानी से हिमचाल की खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने खास इंतजाम किया है। त्योहारों के मद्देनजर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर एक स्पेशल टॉय ट्रेन दौड़ेगी। आइए जानते हैं टाइमिंग के बारे में...
फेस्टिवल सीजन में खूबसूरत वादियों का ऐसे उठाए लुफ्त, रेलवे ने किया इंतजाम, जानें क्या है खास
रेलवे त्योहारों के मद्देनजर कालका-शिमला रेल सेक्शन पर एक अन्य स्पेशल हॉलिडे टॉय ट्रेन संख्या नंबर 52459/60 चलाएगा। यह ट्रेन शुक्रवार से कालका-शिमला रेल ट्रैक पर 27 सितंबर से 30 अक्तूबर तक दौड़ेगी। फेस्टिवल सीजन में कालका से शिमला जाने वाले सैलानियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। सैलानी हिमाचल की वादियों को निहारने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और सड़क मार्ग की अपेक्षा रेलमार्ग से यात्रा करना पसंद करते हैं।
सफर के दौरान जब घुमावदार पहाड़ों के बीच से जब ट्रेन गुजरती है तो दृश्य देखने लायक होता है। देश से ही नहीं अपितु विदेश से भी सैलानी कालका स्टेशन पर आते हैं। फिलहाल कालका-शिमला रेल मार्ग पर पांच टॉय ट्रेनें चल रही हैं अब हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन के संचालन के बाद इनकी संख्या बढ़कर छह हो जाएगी।
दोपहर को होगी कालका से रवाना
छह छिब्बों वाली यह हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन सुबह 5: 10 बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना होगी जोकि 10 बजे के करीब शिमला पहुचेगी। कुल छह डिब्बों वाली इस ट्रेन में पांच मोडिफाइड एफसीजेड रेल कोच और एक एफसी जेडएलआर कोच होगा।
फिलहाल ट्रैक पर दौड़ रहीं ये ट्रेन
कालका - शिमला पैसेंजर : सुबह 3:30 बजे
शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस: सुबह 5:45 बजे
कालका-शिमला एक्सप्रेस: सुबह 6:20 बजे
अप मिक्स ट्रेन: सुबह 8:30 बजे
हिमालयन क्वीन: दोपहर 12:10 बजे
