{"_id":"f197af278cb3aa881e114ee32a53994c","slug":"honour-killing-creepy-murder-of-daughter-due-to-doubt-on-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे
Mon, 17 Aug 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, भिवानी,बवानीखेड़ा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, भिवानी,बवानीखेड़ा(हरियाणा)
Updated Mon, 17 Aug 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाप ने बेटी के शव को चारपाई समेत जला दिया। मामले का खुलासा हुआ तो खौफनाक वारदात सामने आई। मामला ऑनर किलिंग का निकला। भिवानी के गांव बड़सी गुजरान ने चरित्र पर शक के चलते पिता ने बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बेटी के शव को चारपाई समेत जला दिया।
चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे
2 of 5
मामला 14 अगस्त की देर रात करीब एक-दो बजे का है। इस दिलदहला देने वाली इस वारदात का पता उस समय लगा, जब मृतका के नाना ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने घर और श्मशान घाट से अस्थियां और अन्य सबूत जुटाए। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह भी कबूल किया है और बताया कि चरित्र पर शंका थी इसलिए बेटी को मारा। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे
3 of 5
पुलिस मृतका के घर पहुंची तो उसकी सौतेली मां शीला रो रही थी। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सब बता दिया। शीला ने बताया कि वह रामनिवास की दूसरी पत्नी है। मृतका मंजू की मां सुदेश का देहांत करीब 19 वर्ष पूर्व हो चुका है। शुक्रवार की देर रात उसका पति शराब के नशे में आया और उसने उनकी सोई हुई बेटी मंजू पर कुल्हाड़ी से कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसने भी नशे में धुत पति से भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे
4 of 5
पुलिस ने इसकी सूचना लड़की के नाना रोहतक के गांव मदीना जिंदरान वासी रतन सिंह को दी। वह परिजन व पंचायतियों के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शमशान घाट से राख के बीच सबूत जुटाए। पुलिस को हड्डियों के अलावा कुल्हाड़ी, चारपाई के टुकड़े राख से मिले। बेटी की हत्या के बाद आरोपी पिता ने हर सबूत मिटाने का प्रयास किया। हत्या का मामला खुलने पर आरोपी पिता ने मानसिक हालत ठीक नहीं होने का ड्रामा किया। पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दिए।
विज्ञापन
चारपाई समेत जिंदा जला डाली बेटी, देखेंगे तो कांप जाएंगे
5 of 5
मृतका के नाना रतन सिंह ने बताया कि वह पागल होने का ड्रामा कर रहा है, सिर्फ बचने के लिए। पुलिस उसे पकड़ थाने ले गई। नाना ने बताया कि उसकी दोहती की हत्या से पहले उसकी बेटी सुदेश की भी जान ली गई थी। सुदेश का शव कुएं में मिला था। उस समय हमने कोई कार्रवाई नहीं करवाई। रामनिवास उसकी बेटी से भी मारपीट करता था और तंग रखता था। बेटी के बाद अब दोहती को मार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।