चंडीगढ़ में विवाद के बाद में 9 पर चढ़ाया ट्रक, 5 मरे
चंडीगढ़ में विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 9 लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 5 की मौत हो गई। देखिए तस्वीरें।
चंडीगढ़ में विवाद के बाद में 9 पर चढ़ाया ट्रक, 5 मरे
वारदात सेक्टर 26 की मंडी में रविवार देर रात अंजाम दी गई। यहां एक ट्रक ड्राइवर ने झगड़े के बाद बदला लेने के लिए सो रहे 9 लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंडीगढ़ में विवाद के बाद में 9 पर चढ़ाया ट्रक, 5 मरे
मृतक राजस्थान के थे और मजदूरी करने के लिए चंडीगढ़ आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद ड्राइवर फरार हो गया, जबकि क्लीनर को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया।
चंडीगढ़ में विवाद के बाद में 9 पर चढ़ाया ट्रक, 5 मरे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर ने आज सुबह जीएमसीसच-32 में दम तोड़ा।
चंडीगढ़ में विवाद के बाद में 9 पर चढ़ाया ट्रक, 5 मरे
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्लीनर को हिरासत में लिया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।