सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सेना भर्ती के नियमों में हुआ एक और बड़ा बदलाव, अब इस तरह होंगी नई भर्तियां

मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed again
INDIAN ARMY - फोटो : file photo
भारतीय सेना में भर्ती के नियमों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। अब युवाओं को सेना की नौकरी पाने के लिए ये शर्तें पूरी करनी ही होंगी।
Trending Videos
indian army recruitment rules changed again
indian army
सेना भर्ती में दस्तावेजी फर्जीवाड़े को लेकर सेना अलर्ट है। सेना लगातार नियमों को और सख्त बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सेना ने अब यह फरमान जारी किया है कि खुली भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा जुटाया जाएगा। इसका मिलान संबंधित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड के साथ किया जाएगा। मिलान होने पर ही अभ्यर्थी सेना भर्ती में भाग ले पाएगा, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed again
indian army
दूसरे के दस्तावेजों पर भर्ती होने की फिराक में युवा
हरियाणा में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें युवाओं ने अपने ही परिचित किसी दूसरे (भाई या अन्य नजदीकी रिश्तेदारों) के शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर सेना में एंट्री की कोशिश की। हरियाणा में ऐसे 73 केस भी दर्ज हैं, जिनकी जांच अभी चल रही है। इनमें शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ-साथ कई अन्य फर्जी दस्तावेज भी इस्तेमाल किए गए हैं, उनकी भी जांच हरियाणा पुलिस कर रही है।
indian army recruitment rules changed again
भारतीय सेना
इसलिए बरतनी पड़ी चौकसी
सेना में भर्ती से पहले आंखों की पुतलियों और फिंगरप्रिंट का डाटा चेक खास वजह से किया जा रहा है। दरअसल, सेना भर्ती में आने वाले हजारों युवाओं के दस्तावेज तो खंगालती है, लेकिन यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि भर्ती के लिए शैक्षणिक दस्तावेज जमा करवाने वाला शख्स वही है, जिसके नाम से शैक्षणिक दस्तावेज हैं। क्योंकि पहले स्कूलों व कालेजों की डिग्री व डीएमसी (डिटेल मार्क्स कार्ड) में छात्रों की फोटो चस्पा नहीं होता था। इसलिए कई ऐसे मामले पकड़ में आए, लेकिन अब इस नई व्यवस्था से सेना की ये चिंता भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed again
indian army
ऐसे होगा डाटा चेक
सेना में भर्ती के लिए अभ्यर्थी पहले दौड़ में भाग लेंगे। इसमें जितने युवा पास होंगे, अगली कड़ी में उनका मेडिकल होगा। बस, उसी वक्त अभ्यर्थियों की आंखों की पुतली और फिंगरप्रिंट का डाटा कलेक्ट कर लिया जाएगा। उसके बाद मौजूद अभ्यर्थी के डाटा की पहचान उस शख्स के ‘आधार डाटा’ से ऑनलाइन की जाएगी, जिसके नाम से शैक्षणिक दस्तावेज होंगे। इस डाटा जांच के लिए सेना ने अपना खास साफ्टवेयर तैयार कर लिया है। डाटा जांच के बाद दूसरे के शैक्षणिक दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सेना को धोखा देने वाला अभ्यर्थी वहीं पकड़ा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed