फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 बच्चों की जिंदगी के लिए, क्या गजब कर बैठी मां...पाकिस्तान जा धर्म बदलकर कर लिया निकाह

Sun, 22 Apr 2018 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)/इस्लामाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)/इस्लामाबाद Updated Sun, 22 Apr 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
indian sikh lady coverted into Islam and got married with lahore man in pakistan
सिख महिला ने पाकिस्तानी से की शादी
तीन बच्चों की जिंदगी बनाने के लिए, एक मां ने देखो क्या गजब कर डाला। उसने पाकिस्तान जाकर धर्म बदल लिया और शादी कर ली।
indian sikh lady coverted into Islam and got married with lahore man in pakistan
सिख महिला ने पाकिस्तानी से की शादी
पंजाब में होशियारपुर जिले के गढ़शंकर की एक महिला सिख तीर्थयात्री ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। यही नहीं उसने लाहौर के पाकिस्तानी नागरिक से शादी कर ली है। इस बारे में महिला के बुजुर्ग ससुर तरसेम सिंह ने वीरवार को आरोप लगाया कि हो सकता है कि उनकी बहू पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथों में पड़ गई हो। यह भी हो सकता है कि उसे धर्म परिवर्तन या फिर से शादी करने के लिए मजबूर किया गया हो।
indian sikh lady coverted into Islam and got married with lahore man in pakistan
सिख महिला ने पाकिस्तानी से की शादी
31 वर्षीय इस विधवा महिला का नाम किरण बाला है और उसके तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं। उसने पहले पति से लव मैरिज की थी और हादसे में उसकी मौत हो चुकी है। वह एसजीपीसी के प्रतिनिधिमंडल की ओर से बतौर तीर्थयात्री 12 अप्रैल को पाकिस्तान रवाना हुई थी। वहां 16 अप्रैल को वह गायब हो गई। वह बैसाखी मनाने भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान वीजा के साथ गई थी, जो 21 अप्रैल तक वैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian sikh lady coverted into Islam and got married with lahore man in pakistan
सिख महिला ने पाकिस्तानी से की शादी
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने 16 अप्रैल को लाहौर में दारुल अलूम जामिया नईमीया में इस्लाम अपना लिया और बाद में लाहौर के हंजरवाल मुल्तान रोड के निवासी मोहम्मद आजम से निकाह कर लिया। उसने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिख अनुरोध किया है कि मेरे वीजा की अवधि बढ़ाई जाए। आवेदन में उसका नाम आमना बीबी लिखा है।
विज्ञापन
indian sikh lady coverted into Islam and got married with lahore man in pakistan
सिख महिला ने पाकिस्तानी से की शादी
13 साल पहले किया था प्रेम विवाह
महिला के ससुर तरसेम के मुताबिक, करीब 13 वर्ष पहले 2005 में उसके बड़े बेटे नरिंदर सिंह ने दिल्ली में काम करते समय वहां की रहने वाली किरन बाला से प्रेम विवाह किया था। 2015 में उनके बेटे नरिंदर सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। किरण तीनों बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती थी। तरसेम ने अंदेशा जताया कि शायद सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये वह पाकिस्तान के लोगों के संपर्क में आई होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed