{"_id":"5d5119ac8ebc3e6ce37840e5","slug":"inld-former-haryana-chief-minister-om-prakash-chautala-wife-snehlata-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी पंचतत्व में विलीन, पति और बेटे को मिली पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी पंचतत्व में विलीन, पति और बेटे को मिली पैरोल
Mon, 12 Aug 2019 01:56 PM IST
खुशबू गोयल
सनमीत सिंह, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
सनमीत सिंह, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता पंचतत्व में विलीन हो गईं। सोमवार शाम को तेजाखेड़ा स्थित रामबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया, देखिए तस्वीरें।
ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
मां को उनके बड़े बेटे अजय सिंह और अभय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। रविवार रात आठ बजकर 25 मिनट पर 81 वर्षीय स्नेहलता ने अंतिम सांस ली थी। सोमवार सुबह अभय सिंह चौटाला और उनके बेटे उनके पार्थिव शरीर को मेदांता से लेकर तेजाखेड़ा फार्म पर पहुंचे। परिवार की महिलाएं और अन्य रिश्तेदार पहले से ही मौजूद थे। सभी ने उनके पार्थिव शरीर को नमन किया। जेल से पेरोल मिलने पर करीब ढाई बजे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला भी तेजाखेड़ा निवास पर पहुंचे।
ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को सांत्वना दी। तत्पश्चात पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी स्नेहलता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेजाखेड़ा फार्म पर पहुंचे और ओपी चौटाला को सांत्वना दिया। पारिवारिक सदस्यों के पास सांत्वना प्रकट करने के लिए कई राजनैतिक हस्तियां भी पहुंची। वहीं जेल से पेरोल मिलने पर रिहाई में देरी होने से अजय सिंह और दुष्यंत चौटाला सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर हेलीकाप्टर से करीब साढ़े चार बजे के आसपास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी का अंतिम संस्कार
- फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद वे सड़क मार्ग से करीब साढ़े पांच बजे के बाद तेजाखेड़ा फार्म पहुंचे और अपनी माता स्नेहलता के अंतिम दर्शनों में शामिल हुए। स्नेहलता के पार्थिव शरीर को रामबाग ले जाने के लिए रथ में रखा गया। इस रथ में अभय सिंह और उनका परिवार सवार था। करीब तीन किलोमीटर दूर राम बाग पहुंचने से पहले हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। रामबाग पहुंचने पर अजय सिंह और दुष्यंत चौटाला भी पहुंच गए।
विज्ञापन
ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
स्नेहलता की अर्थी को अजय सिंह, अभय सिंह, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह, कर्ण और अर्जुन चौटाला ने कंधा दिया। हरियाणा सरकार के मंत्री रामबिलास शर्मा, डीसी अशोक गर्ग, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, डा. केवी सिंह, पूर्व विधायक भागीराम, बसपा नेता प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह सहित कई राजनैतिक हस्तियां पहुंची।