हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पंचरुखी में गलत पार्किंग करने पर हरियाणा की महिला जज की गाड़ी का पुलिस ने चालान काट दिया। पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी का चालान काटा। महिला जज ने भी बिना देरी किए मौके पर ही चालान भुगत लिया। हालांकि यातायात पुलिस कर्मी को महिला जज की गाड़ी होने का पता नहीं चला था। पुलिस की यह कार्रवाई पंचरुखी बाजार में चर्चा का विषय बनी रही।
गलत पार्किंग पर हरियाणा की जज के वाहन का काटा चालान, मौके पर किया भुगतान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचरुखी/पालमपुर(कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Aug 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन