फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aastha of St. Bede's College crowned Miss Freshers.

Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज की आस्था के सिर सजा मिस फ्रेशर्स का ताज

Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aastha of St. Bede's College crowned Miss Freshers.
विज्ञापन

कॉलेज में लावणी, गरबा, नाटी की दीं प्रस्तुतियां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा फ्रेशर्स फैशन शोसंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में शुक्रवार को फ्रेशर्स 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय विरासत : मौसम के नगीने रखा गया। कार्यक्रम में आस्था शर्मा को मिस फ्रेशर्स 2026 चुना गया। महक प्रथम रनरअप और दिव्यांशी द्वितीय उपविजेता रहीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं की विविध झलक देखने को मिली। छात्राओं ने लावणी, गरबा, शास्त्रीय नृत्य और हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। बैंड प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर नवागंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ्रेशर्स फैशन शो रहा। प्रतिभागियों ने रैंप पर आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शैली का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं। वह जिला शिमला की नोडल अधिकारी भी हैं, उन्हें हिमाचल गौरव सम्मान 2024 मिल चुका है। वह मिसेज इंडिया द गॉडेस 2026 की प्रथम उपविजेता भी रहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूनम ठाकुर ने छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने पढ़ाई और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन रखने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से खुद पर विश्वास रखने की अपील की। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सामाजिक माध्यमों के दौर में सावधानी बरतने और डिजिटल पहचान को लेकर जिम्मेदार रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दस प्रतिभा प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया। फैशन शो में पांच विशेष खिताब भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article