{"_id":"5c8f4a74bdec2214676aa5d0","slug":"isro-working-on-indian-gps-system-for-indian-army-to-fight-against-enemy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के इस नए 'शिकारी' को देख थर्र-थर्र कांपेगा दुश्मन, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, जानिए खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के इस नए 'शिकारी' को देख थर्र-थर्र कांपेगा दुश्मन, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, जानिए खासियतें
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सेना को एक ऐसा 'शिकारी' मिलने जा रहा है, जो दूर छिपकर बैठे शिकार को मारकर ही दम लेगा। इसमें इतनी ताकत है कि दुश्मन मिट्टी में मिल जाएगा, जानिए खासियतें।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
भारतीय सेनाओं को अपने रणनीतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए अब अमेरिका द्वारा नियंत्रित जीपीएस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। बल्कि भारत में ही ‘देसी जीपीएस’ तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी मदद से और सटीक समय पर व सही दिशा के साथ सेना के जवान अपने टारगेट का निशाना बन सकेंगे। इस देसी जीपीएस को हम इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (आईआरएनएसएस) के नाम से जान सकते हैं। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) इस नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम पर काम कर रहा है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
जबकि इस सिस्टम को तैयार करने के लिए सीएसआईआर के टाइम एंड फ्रीक्वेंसी मेट्रोलॉजी के अंतर्गत काम करने वाला एसीएसआईआर संस्थान परमाणु घड़ियों के जरिए सटीक समय उपलब्ध करवा रहा है। ये सिस्टम परमाणु घड़ियों की मदद से बिल्कुल सही समय उपलब्ध होने के बाद बेहद कम अनिश्चितता के साथ काम करेगा। इस नेविगेशन सिस्टम में सबसे अहम कड़ी समय की बिल्कुल सटीक निश्चितता रहेगी, ताकि अधिकृत यूजर्स को स्टैंडर्ड पोजिशनिंग सर्विस (एसपीएस) उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
संस्थान की सीनियर साइंटिस्ट डॉ. पूनम अरोड़ा ने बताया कि इसरो के इस प्रोजेक्ट के लिए उनका संस्थान परमाणु घड़ियों के माध्यम से समय उपलब्ध करवा रहा है। ये काम उनके संस्थान के डायरेक्टर डॉ. डीके असवाल की निगरानी में ही किया जा रहा है। डॉ. पूनम ने बताया कि इस सिस्टम से भारत की तीनों सेनाओं को अपने विभिन्न अभियानों के लिए और युद्ध के समय आगे बढ़ने के लिए सटीक समय व दिशा उपलब्ध होगी। दूसरा, मिसाइल लॉन्च करने व अन्य अंतरिक्ष अभियानों के लिए भी सटीक समय और नेविगेशन मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इसके अलावा आईआरएनएसएस स्थलीय, हवाई और समुद्री नेविगेशन, आपदा प्रबंधन, वाहन ट्रैकिंग और बेड़े प्रबंधन, मोबाइल फोन के साथ एकीकरण, सटीक समय, मैपिंग और डाटा कैप्चरिंग, यात्रियों के लिए स्थलीय नेविगेशन में सहायता व ड्राइवरों के लिए दृश्य और आवाज की नेविगेशन करने में भी मदद मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।