{"_id":"5c00faadbdec2241b770fcb1","slug":"kartarpur-corridor-navjot-singh-sidhu-controversys-pakistan-imran-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू को लेकर पहले हो चुके हैं विवाद, जानिए ऐसे ही 10 मामले, जिन पर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू को लेकर पहले हो चुके हैं विवाद, जानिए ऐसे ही 10 मामले, जिन पर हुआ बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
नवजोत सिद्धू
Link Copied
नवजोत सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। पाकिस्तान के दौरे पर जाकर वो एक बार फिर विवादों में हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं सिद्धू के कुछ पुराने विवादों पर...
Trending Videos
2 of 10
Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिद्धू आजकल सुर्खियों में हैं अपने दूसरी बार पाकिस्तान के दौरे और गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो को लेकर। इससे पहले भी जब सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान गए थे, तो पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा के गले लगने को लेकर विवादों में आए थे। उस दौरे को लेकर सिद्धू की काफी किरकिरी हुई थी। इस बार चावला के साथ फोटो को लेकर सिद्धू की आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
नवजोत सिद्धू जब भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे तब भी अपने जूनियर मनोज प्रभाकर को थप्पड़ मारने, 1996 में कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से नाराज होकर इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौटने, पाकिस्तान के साथ मैचों के दौरान पाक खिलाड़ियों को पीटने के लिए मैदान में ही उलझने के कई मामले चर्चा में आते रहे। आमिर सोहेल और वकार यूनुस से सिद्धू के मैदान पर ही लड़ने की घटना को क्रिकेट प्रेमी आज भी नहीं भूले हैं।
4 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
अमृतसर से सांसद रहते 1988 में उन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई, हालांकि इस साल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें ₹6000 का जुर्माना लगाते हुए सजा से बरी कर दिया। टीवी पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक अश्लील चुटकुला सुना कर सिद्धू में मुसीबत मोल ले ली थी। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के एक वकील ने सिद्धू के खिलाफ अदालत में शिकायत भी दाखिल की थी।
विज्ञापन
5 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
सिद्धू का एक विवाद उनके महकमे के कामकाज में पत्नी नवजोत कौर के दखल देने और सस्पेंड किए गए एक सेनेट्री इंस्पेक्टर की बहाली का भी है। सिद्धू ने अवैध निर्माण में मदद करने के आरोप में जिस इंस्पेक्टर संजीव कालिया को सस्पेंड किया था, नवजोत कौर ने उसको फिर से महकमे में बहाल करवा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।