सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना पहुंचा किसानों के बीच, वीडियो जारी कर कहा-पंजाब ही करे किसान आंदोलन की अगुवाई 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Feb 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Lakha Sidhana said in video, Punjab should lead the farmer movement 
लक्खा सिधाना - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में 26 जनवरी को हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना चाहता है किसान आंदोलन की अगुवाई पंजाब ही करे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाल लक्खा ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि छह फरवरी के प्रस्तावित चक्का जाम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जानकारी के अनुसार, लक्खा सिंघु बॉर्डर पर लौट आया है। और वहीं किसानों से आंदोलन को तेज करने की बात कर रहा है।

 
Trending Videos
Lakha Sidhana said in video, Punjab should lead the farmer movement 
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
साथ ही उसने किसान नेताओं से मांग की कि किसी भी हाल में पीछे न हटें। सरकार सभी हथकंडे अपना रही है किसान आंदोलन को खत्म करने की, लेकिन किसान डटे रहेंगे। उन्होंने किसानों से एकता बनाए रखने की अपील की।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakha Sidhana said in video, Punjab should lead the farmer movement 
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
उसने कहा कि केंद्र से बात करने वाली कमेटी के आकार को छोटा न किया जाए। किसी संगठन को कमेटी से बाहर न किया जाए। सही समय पर सही फैसले लेने वाला ही सही नेता माना जाता है। लक्खा ने गाजीपुर में सियासी नेताओं के मंच पर आने पर नाराजगी जताई। उसने कहा कि राजनीतिक नेताओं से हमें सावधान रहना चाहिए
Lakha Sidhana said in video, Punjab should lead the farmer movement 
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
लक्खा ने कहा कि ये पंजाब के वजूद की लड़ाई है, पंजाब की नस्लें बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि किसानों को झूठे मामलों से डरना नहीं चाहिए। लक्खा ने बार बार कहा कि ये आंदोलन पंजाब ने शुरू किया इसलिए इसकी अगुवाई भी पंजाब ही करे। उसने विदेशी हस्तियों के किसान आंदोलन को समर्थन देने का भी जिक्र किया और कहा कि एक दूसरे के खिलाफ बोलना बंद करना होगा। 
विज्ञापन
Lakha Sidhana said in video, Punjab should lead the farmer movement 
लक्खा सिधाना - फोटो : फाइल फोटो
एक बार पहले भी लक्खा सिधाना ने फेसबुक पर लाइव होकर आंदोलन में पंजाबियों की कम हुई संख्या पर चिंता जताई थी। लक्खा ने हाथ में मिट्टी लेकर सभी पंजाबियों से अपनी धरती मां को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आंदोलन में पहुंचने की अपील की थी। लक्खा ने तब कहा था कि आंदोलन में अब चारों तरफ हरियाणा ही हरियाणा दिख रहा है। पहले तो सिर्फ मेला था संघर्ष का, असली समय अब शुरू हुआ है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed