सब्सक्राइब करें

अब किसानों ने रुकवाई बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग, धर्मेंद्र व हेमा मालिनी को लेकर कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers stop shooting of Actor Bobby Deol film in Patiala
पटियाला में किसानों ने रुकवाई बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की फिल्म लव हॉस्टल की शूटिंग इन दिनों पंजाब के पटियाला में चल रही है। शुक्रवार को देवीगढ़ कस्बे के नजदीक गांव मिहोन में किसानों ने फिल्म की शूटिंग रुकवा दी। किसानों ने साफ किया कि अब तक किसी भी बड़े फिल्मी सितारे खास कर किसान परिवार से ही संबंध रखने वाले धर्मेंद्र व उनकी पत्नी सांसद हेमा मालिनी ने उनके समर्थन में एक शब्द नहीं बोला है।

Trending Videos
Farmers stop shooting of Actor Bobby Deol film in Patiala
शूटिंग का विरोध करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

सांसद सनी देओल भी अब तक चुप्पी साधे हैं, इसलिए बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग पंजाब में नहीं होने दी जाएगी। गांव मिहोन में फिल्म लव हॉस्टल की टीम शूटिंग करने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच सूचना मिलने पर किसान संगठन वहां पहुंचे और उन्होंने फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers stop shooting of Actor Bobby Deol film in Patiala
शूटिंग का साजो सामान। - फोटो : अमर उजाला

फिल्म लव हॉस्टल डायरेक्टर शंकर रमन की ओर से बनाई जा रही है और इसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा व विक्रांत मेसी हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी ली गई थी। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को जैसे ही फिल्म की शूटिंग का पता लगा तो वह लोग मौके पर पहुंचे और किसानों ने धरना शुरू कर शूटिंग रुकवा दी।

Farmers stop shooting of Actor Bobby Deol film in Patiala
शूटिंग का साजो सामान। - फोटो : अमर उजाला

धरने की अगुवाई कर रहे किसान नेता हरपाल सिंह रताखेड़ा, प्रभजीत पाल सिंह ने कहा कि अब तक कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत कई किसानों ने अपनी जान गंवाई हैं। फिल्म इंडस्ट्री खासकर धर्मेंद्र व उनकी पत्नी हेमा मालिनी के परिवार ने किसानों के समर्थन में एक शब्द नहीं बोला। बल्कि किसान संघर्ष का विरोध ही किया है, इसलिए बॉबी देओल की फिल्म की शूटिंग पंजाब में नहीं होने दी जाएगी। मौके पर मौजूद फिल्म की टीम ने बताया कि पटियाला में शूटिंग करने बॉबी देओल नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Farmers stop shooting of Actor Bobby Deol film in Patiala
जाह्नवी कपूर । - फोटो : instagram

बता दें कि इससे पहले पटियाला के भूपिंदरा रोड के नजदीक जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग चल रही थी। वहां भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और शूटिंग रुकवा दी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होंगे, तब तक पंजाब में हिंदी फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed