{"_id":"60d33f8aa8053b567d60afc0","slug":"mansa-mm-enterprises-purchase-six-helicopters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शौक बड़ी चीज है: पंजाब के इस शख्स ने कबाड़ में खरीद डाले छह हेलीकॉप्टर, अब ऐसे कमाएगा मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक बड़ी चीज है: पंजाब के इस शख्स ने कबाड़ में खरीद डाले छह हेलीकॉप्टर, अब ऐसे कमाएगा मुनाफा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के मानसा में छह हेलीकॉप्टर आकर्षण का केंद्र बने हैं। दरअसल, एमएम इंटरप्राइजेज ने भारतीय वायुसेना के छह कंडम हेलीकॉप्टर को कबाड़ में खरीदा है। जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना ने अपने छह कंडम हेलीकॉप्टरों की नीलामी के लिए चार महीने पहले ऑनलाइन निविदा जारी की थी। देशभर से खरीदारों ने ऑनलाइन नीलामी में हिस्सा लिया। हालांकि सबसे अधिक बोली मानसा के एमएम इंटरप्राइजेज ने लगाई। इसके बाद वायुसेना ने हेलीकॉप्टर नंबर जेड 2062, जेड 2063, जेड 2164, जेड 2165, जेड 2343 व जेड 2344 को फर्म को सौंप दिया। एमएम इंटरप्राइजेज के मालिक मिट्ठू राम अरोड़ा और उनके पुत्र डिंपल अरोड़ा ने बताया कि 1988 से वे स्क्रैप का काम कर रहे हैं और अक्सर ही गाड़ियां व अन्य बड़ी मशीनरी खरीदते रहते हैं। अब छह हेलीकॉप्टरों को स्क्रैप में खरीदने के लिए देशभर के कई कारोबारियों ने नीलामी में हिस्सा लिया था।
2 of 5
मानसा के कारोबारी ने खरीदे हेलीकॉप्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एमआई-8 मॉडल के इन छह हेलीकाप्टरों को एमएम इंटरप्राइजेज ने 37 लाख 60 हजार 101 रुपये में खरीदा है। इन हेलीकॉप्टरों का वजन 30 टन से अधिक बताया गया है। कारोबारी मिट्ठू राम अरोड़ा व डिंपल अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने पहले भी वर्ष 2010 में वायुसेना का एक कंडम जहाज खरीदा था।
3 of 5
स्क्रैप में खरीदे हेलीकॉप्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे अधिक बोली लगाने के बाद यह हेलीकॉप्टर फर्म को सौंप दिए गए। उन्होंने कहा कि इन छह हेलीकॉप्टरों को वह सरसावा (उत्तर प्रदेश) के हवाई अड्डे से ट्रालियों के जरिये मानसा लेकर आए हैं। शनिवार को मानसा पहुंचने पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रालियों को रोक-रोक कर फोटो खींची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मानसा के कारोबारी ने खरीदे हेलीकॉप्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर खरीदने से पहले उन्होंने सोचा नहीं था कि इसका क्या करेंगे। अब मुनाफा कमाते हुए इनके हिस्सों को अलग-अलग करके बेचा जाएगा। मानसा के कारोबारी ने छह हेलीकॉप्टरों की खरीद की तो सभी लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एमएम इंटरप्राइजेज के मालिक मिट्ठू राम अरोड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वार्ड नंबर 2 मानसा के पूर्व काउंसलर गुरजंट सिंह, वार्ड नंबर 3 के पूर्व पार्षद गोपाल राज, पूर्व पार्षद ठेकेदार गुरजंट सिंह, वार्ड नंबर 3 के पूर्व पार्षद गोपाल राज, पूर्व पार्षद ठेकेदार गुरमेल सिंह, प्रोपर्टी डीलर राजपाल ढिल्लो, ठेकेदार बलजीत सिंह व बोबी सिंगला ने कहा कि मानसा में हेलीकॉप्टरों की हुई खरीद बहुत बड़ी बात है। इस डील से मानसा का नाम पूरे देश व भारतीय वायुसेना में चमक गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।