सब्सक्राइब करें

मोहाली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: इमारत और पुलिस वाले थे निशाने पर, एनआईए और सेना को मिले इन सबूतों से चौंके अधिकारी

अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली/चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 May 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Mohali Attack news Big Revealing in Mohali blast Building and police were on target The attackers missed the target
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर सोमवार शाम को हुए हमले में फतेहगढ़, अंबाला और तरनतारन से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने उस लांचर को भी बरामद कर लिया है, जिससे रॉकेट चलित ग्रेनेड (आरपीजी) को दागा गया था। लांचर चीन निर्मित बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि आरपीजी में ट्रिनिट्रोटोल्यूइन (टीएनटी) विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। इसका इस्तेमाल आमतौर पर श्रीनगर में आतंकी हमले के दौरान होता रहा है। डीजीपी ने दावा किया, पुलिस को कई लीड मिली हैं, जिनके आधार पर जल्द ही इस केस को सुलझा दिया जाएगा। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सेना की टीमें भी पहुंचीं। उधर, मोहाली पुलिस ने सोहाना थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
Mohali Attack news Big Revealing in Mohali blast Building and police were on target The attackers missed the target
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट रोड से अंबाला की ओर भागे हमलावर
अब तक की जांच में पता चला है कि हमलावर अंबाला की ओर भागे हैं। संदिग्ध सफेद रंग की स्विफ्ट कार की आखिरी लोकेशन दप्पर टोल प्लाजा के पास मिली है। सूत्रों ने बताया कि हमलावर स्विफ्ट कार में थे। कार के अंदर से उन्होंने खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी को दागा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर एयरपोर्ट रोड से वाया डेराबस्सी होते हुए अंबाला की ओर जाते दिखे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohali Attack news Big Revealing in Mohali blast Building and police were on target The attackers missed the target
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को फिर धमाका होने की फैल गई अफवाह
मंगलवार दोपहर तीन के बजे के करीब दोबारा पुलिस खुफिया मुख्यालय के बाहर धमाका होने की अफवाह फैल गई। कई राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज चल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें हरकत में आ गई। इसके बाद एसएसपी विवेकशील सोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि यह मात्र अफवाह थी।

 
Mohali Attack news Big Revealing in Mohali blast Building and police were on target The attackers missed the target
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
इमारत व पुलिस वाले थे निशाने पर
सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस का खुफिया मुख्यालय ही आरोपियों के निशाने पर था, क्योंकि इसमें पंजाब पुलिस के कई विंग चलते हैं। पुलिस के आला अफसर भी यहीं बैठते हैं। जांच में पता चला है कि हमलावरों का निशाना चूक गया है। विस्फोटक अंदर जाने के बजाय दीवार से टकराया है।

 
विज्ञापन
Mohali Attack news Big Revealing in Mohali blast Building and police were on target The attackers missed the target
मोहाली हमले पर सीएम भगवंत मान और डीजीपी की बैठक शुरू। - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री ने बुलाई पुलिस अफसरों व खुफिया विंग की बैठक 
खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी को पूरी घटना की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि इस घटना की तह तक पहुंचा जा सके।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed