{"_id":"69b3e4eff8ee643b7b082ac8","slug":"video-lpg-crisis-in-phagwara-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: फगवाड़ा व आसपास के गांवों में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: फगवाड़ा व आसपास के गांवों में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान
फगवाड़ा व आसपास के गांवों में लोगों को गैस सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गांव नरुड़, रंधीरगढ़, पांछट तथा अन्य गाँवों में गैस सिलेंडर की गाड़ी ना आने के कारण लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में जब हरमन सिंह से बात की तो उन्होंने ने बताया कि गांव नरूड़ में हर मंगलवार गैस सिलेंडर की गाड़ी आती है लेकिन इस बार गाड़ी नहीं आई। गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण गांव वासियों को खाना बनाना बहुत मुश्किल हो रहा है। गांव रंधीरगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया बुधवार को गाड़ी गांव में आती है लेकिन इस बार गाड़ी नहीं आई। फिर वह अपनी स्कूटी पर खुद ही गैस सिलेंडर लेकर पाछटा की एजेंसी में गए लेकिन उनको यह कहकर वापस भेज दिया गया कि सिलेंडर खत्म हो चुके हैं। मनजीत सिंह ने बताया वह भी एजेंसी में सिलेंडर लेने आए थे लेकिन उनको सिलेंडर नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार भी आए थे और बुधवार को फिर से गैस सिलेंडर लेने आए थे तो उनको उन्हें कहा गया कि सिलेंडर खत्म हो चुके हैं। इसके बारे में जब गांव पाछटा गैस एजेंसी की मैनेजर कुलदीप कौर से बात की तो उन्होंने बताया उन्हें पीछे से ही लोड नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की बुकिंग करवाई हुई है लेकिन पीछे प्लांट से सिलेंडर नहीं आ रहे जिसके कारण लोगों को यह परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या का जल्द ही हल हो जाएगा और गैस सिलेंडर की सप्लाई गांव को दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।