सब्सक्राइब करें

13 साल की बच्ची पर प्रोफेसर के जुल्मों की दास्तां, रुला देगी

ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 13 Aug 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन

13 साल की बच्ची पर प्रोफेसर के जुल्मों की दास्तां, रुला देगी

mortgage and girl abuse by professor in MDU campus

दरअसल हरियाणा के रोहतक में के एमडीयू के सरकारी क्वार्टरों में प्रवासी बच्चों से काम कराने और प्रताड़ित किए जाने का पर्दाफाश हुआ है। एक प्रोफेसर के क्वार्टर पर बंधक बनाकर रखी गई 13 साल की बच्ची मंगलवार रात 2 बजे रोती-बिखलती किसी तरह गेट नंबर 2 पर पहुंच गई। मुझे घर जाने दो, मुझे घर जाना है... रोती बच्ची की आवाज गेट पर तैनात चौकीदार के कानों तक पहुंची ही थी कि पीछे से दौड़ती आई एक महिला बच्ची को वापस क्वार्टर में उठा ले गई।

Trending Videos

13 साल की बच्ची पर प्रोफेसर के जुल्मों की दास्तां, रुला देगी

mortgage and girl abuse by professor in MDU campus

यहां बच्ची ने चौकीदार को थोड़ी आपबीती भी बताई। सुबह होते-होते यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया और खुद को फंसता देख आरोपी 7 बजे ही प्रोफेसर ही बच्ची को लेकर पीजीआई थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची मेरे घर काम करती है। लेकिन अब वह अपने घर जाना चाहती है। इसलिए बच्ची को पुलिस के पास लेकर आया हुं। इसके बाद बच्ची को पुलिस के  सुपुर्द कर दिया गया। यहां प्रोफेसर के साथ होने के कारण बच्ची ने आवाज तक नहीं निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल की बच्ची पर प्रोफेसर के जुल्मों की दास्तां, रुला देगी

mortgage and girl abuse by professor in MDU campus

जैसे ही आरोपी प्रोफेसर एप्लीकेशन लिखने दूसरे कमरे में गया तो पीड़ित ने सारी कहानी बया कर दी। पीड़ित संगीता ने बताया कि काम न आने के बहाने प्रोफेसर उसके शरीर पर गर्म इस्त्री लगाता था। बच्ची ने अपने हाथ और पैर पर इस्त्री से जलने के निशान भी दिखाए। कभी बाल पकड़कर खींचता था तो कभी गला दबाता था। पुलिस ने प्रोफेसर से एक साधारण एप्लीकेशन लिखवाकर उसे जाने दिया। सुबह 10 बजे तक मामला तूल पकड़ गया तो पुलिस पर भी दबाव बढ़ा।

13 साल की बच्ची पर प्रोफेसर के जुल्मों की दास्तां, रुला देगी

mortgage and girl abuse by professor in MDU campus

पुलिस ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने संगीता के बयान दर्ज करवा चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर के सामने पेश किया और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल संगीता को बाल भवन विकास सदन में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमारी की शिकायत पर एमडीयू प्रोफेसर जितेंद्र और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी सपन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ  जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और मानव तस्करी खरीद फरोख्त के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

13 साल की बच्ची पर प्रोफेसर के जुल्मों की दास्तां, रुला देगी

mortgage and girl abuse by professor in MDU campus

कुलदीप, एसएचओ, पीजीआई थाना, रोहतक ने बताया कि सपन नामक व्यक्ति संगीता को गांव से एजेंसी में और फिर एजेंसी के जरिए उसको रोहतक पहुंचाया। एजेंसी सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। एजेंसी के बारे में दिल्ली पुलिस की मदद ली जाएगी। जांच के बाद प्रोफेसर और एजेंसी संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं आरोपी, प्रोफेसर जितेंद्र, एमडीयू के अनुसार परिवार में कभी भी संगीता को तंग नहीं किया गया। दिल्ली स्थित संजना इंटरप्राइजेज एजेंसी के माध्यम से संगीता को भेजा गया था। एजेंसी के दस्तावेजों में उसकी उम्र 19 साल दिखाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed