पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप
गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले और खुफिया सूचना के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। इसी दौरान लुधियाना में एक स्कूल के बाहर कारतूस का जखीरा मिलने से मच गया हड़कंप। देखें तस्वीरें।
पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप
गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले और खुफिया सूचना के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। इसी दौरान लुधियाना में एक स्कूल के बाहर कारतूस का जखीरा मिलने से मचा हड़कंप। यह जखीरा बुधवार की सुबह लुधियाना के सिविल लाइंस स्थित केवीएम लेन में एक लिफाफे से मिला।
पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप
आर्य कालेज फॉर ब्वाएज एवं केवीएम स्कूल के बीच की सड़क के किनारे कारतूसों से भरा लिफाफा पड़ा था, कई कारतूस बाहर बिखरे पड़े थे। स्कूल बस के ड्राइवर ने यह लिफाफा देखा और इसकी सूचना प्रिंसिपल नवीता पुरी को दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप
एसीपी रमनीश चौधरी, थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी गुरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर लिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से 262 कारतूस .30 कारबाइन एवं पांच डम्मी कारतूस .45 पिस्टल और एक 32 बोर का कारतूस बरामद किए।
पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप
कारतूसों से भरे लिफाफे को कब्जे में लेने के बाद बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वायड ने केवीएम स्कूल एवं आर्य कालेज फॉर ब्वाएज करके परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों के अभिभावकों को घटना की जानकारी एसएमएस पर दी।