फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Youth Day: ये युवा हैं कमाल, अपने काम से मचा रखा धमाल, एक की तो पीएम मोदी ने की तारीफ

Tue, 12 Jan 2021 10:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Jan 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekanand Birth Anniversary: National Youth Day 2021:  Read the Motivational Story of youths of Chandigarh On Youth Day
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के पटल पर सर्वाधिक युवाओं के आंकड़ों की बात आती है तो भारत का नाम सबसे आगे आता है। अधिकतर युवाओं की बदौलत ही आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। चाहे चिकित्सा हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र। हर जगह यही युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस है। इस दिवस पर युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर देश के लिए कुछ नया और बेहतर करने का संकल्प लेते हैं। साथ ही दूसरों को भी रास्ता दिखाते हैं। यह युवा पूरी तरह से ऊर्जा से भरे हुए हैं, जिनकी मेहनत से सारा जहां रोशन हो रहा है। जानते हैं उन युवाओं के बारे में जिन्होंने कम उम्र में बड़ा धमाल किया है।

Swami Vivekanand Birth Anniversary: National Youth Day 2021:  Read the Motivational Story of youths of Chandigarh On Youth Day
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021: डॉ. राजेश कुमार।

डॉ. राजेश की एंटीबायोटिक दवा कुछ अलग
पीयू के फिजिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार ने धातु व एंटीबायोटिक दवाओं को मिलाकर एक हाइब्रिड मैटीरियल तैयार किया है। इससे बनने वाली एंटीबायोटिक दवा उस दशा में भी काम करेगी जिस मरीज पर एंटीबायोटिक दवाएं काम नहीं कर रही हैं। डॉ. राजेश ने 40 की उम्र में 40 से अधिक रिसर्च पेपर लिखे हैं। वर्ष 2014 में अमेरिका के केमिकल रिव्यूज जर्नल में एक पेपर उनका प्रकाशित हुआ। उसका प्रभाव 50 फीसदी से अधिक रहा, जो काफी चर्चित रहा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण में पाई जाने वाली गैसों को कौन-कौन से मैटीरियल जहरीला बनाते हैं। उसका निदान भी उन्होंने रिसर्च से जरिए बताया। डॉ. राजेश को यूजीसी (विश्व विद्यालय अनुदान आयोग) की ओर से फेलोशिप भी मिली है। वह मूलत: पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं। 

Swami Vivekanand Birth Anniversary: National Youth Day 2021:  Read the Motivational Story of youths of Chandigarh On Youth Day
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021: डॉ. मनी परती। - फोटो : अमर उजाला

कई विश्वविद्यालय के छात्र पढ़ रहे डॉ. मनी परती की किताबें 
एसडी कॉलेज सेक्टर- 32 में असिस्टेंट प्रोफेसर मनी परती ने कम उम्र में ही 18 किताबें लिख दी हैं। यही नहीं कई विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में यह शामिल हैं। हजारों विद्यार्थी ये किताबें पढ़कर भविष्य बना रहे हैं। इनकी किताबें रिटेल मैनेजमेंट, साइकोलॉजी फॉर मैनेजर, ब्रांड मैनजमेंट, एडवरटाइजिंग आदि विषयों से जुड़ी हैं। यह किताबें हिमाचल विश्वविद्यालय, जम्मू विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय में चल रही हैं। वह कहती हैं कि कॉलेज में वह तीन साल एनएसएस कार्यक्रम की समन्वयक भी रही हैं। कहती हैं कि युवा तनाव न लें, वह सीधे चुनौतियों का सामना करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Vivekanand Birth Anniversary: National Youth Day 2021:  Read the Motivational Story of youths of Chandigarh On Youth Day
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021: पीजीआई चंडीगढ़

कोविड में सबसे अधिक सर्जरी पीजीआई के डॉ. दिविज जयंत ने की 
पीजीआई चंडीगढ़ के सर्जरी विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. दिविज जयंत असली मायने में युवा ऊर्जा से सराबोर हैं। कोविड के दौरान जब हर तरफ लोग संक्रमण से बचाव के उपाय तलाश रहे थे, तब डॉक्टर दिविज अपनी टीम के साथ पॉजिटिव मरीजों की सर्जरी में जुटे हुए थे। इनकी ऊर्जा और मेहनत ने इन्हें पीजीआई में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सर्जरी करने माला डॉक्टर बना दिया है। कोविड के दौरान पीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में अब तक लगभग 30 पॉजिटिव मरीजों की सर्जरी की गई है। उसमें से आधी सर्जरी करने वाली टीम का नेतृत्व डॉक्टर दिविज ने किया है। डॉ. दिविज एक अच्छे डॉक्टर होने के साथ ही संगीत के जानकार भी हैं। वे अपने गिटार की धुन पर मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने की भी काबिलियत रखते हैं।   

विज्ञापन
Swami Vivekanand Birth Anniversary: National Youth Day 2021:  Read the Motivational Story of youths of Chandigarh On Youth Day
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021: तैराक चाहत अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

चाहत अरोड़ा के नाम हैं कई रिकॉर्ड
तैराक चाहत अरोड़ा ने इंटरनेशनल लेवल पर पिछले साल थाईलैंड में अक्तूबर में खेली गई थाई स्वीमिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में नए रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया था। कोविड-19 के चलते जहां देशभर के स्वीमिंग पूल बंद थे, वहीं चाहत थाईलैंड में ट्रेनिंग के लिए गई थीं। इस समय चाहत बंगलुरू में भारतीय कैंप में अभ्यास कर रही हैं। यह कैंप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से लगाया गया हैं। कैंप में देश की टॉप- 5 महिला तैराकों को जगह मिली है। चाहत भारत की टॉप- 10 महिला तैराकों की सूची में शुमार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed