{"_id":"5a38bb694f1c1b9f678c2464","slug":"passport-rule-changed-no-need-of-noc-for-passport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाने को लेकर बदला गया एक नियम, देखिए बड़े फायदे का है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाने को लेकर बदला गया एक नियम, देखिए बड़े फायदे का है
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
इंडियन पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं जो जानिए, पासपोर्ट बनवाने को लेकर एक बड़ा नियम बदल दिया गया है। यहां क्लिक करके जानिए, बड़े फायदे का है।
indian passport
देश भर के सरकारी अध्यापकों के लिए राहत की खबर है। सरकारी अध्यापकों को अब पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने से पहले शिक्षा विभाग की एनओसी की जरूरत नहीं रहेगी। सरकार ने सरकारी अध्यापकों के पासपोर्ट आवेदन के साथ विभाग की एनओसी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। नई व्यवस्था में सरकारी शिक्षक महज अपने विभाग को सूचित करके भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
पासपोर्ट ऑफिस
फतेहाबाद में जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने इसकी पुष्टि की है। शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई एनओसी की शर्त के चलते जिले के सरकारी टीचर्स को पासपोर्ट आवेदन करने के बाद भी एक माह से अधिक का समय लग जाता था। दरअसल पुरानी व्यवस्था में सरकारी अध्यापक पासपोर्ट के लिए एनओसी का आवेदन प्रिंसीपल को देता था, जिसके बाद ये आवेदन पहले खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट
दोनों दफ्तरों से वैरिफिकेशन होने के बाद सरकारी अध्यापक को पासपोर्ट के लिए एनओसी भेजी जाती थी। इस प्रोसेस में ही 15 से 20 दिन निकल जाया करते थे। लेकिन अब इस व्यवस्था को बदला गया है। सरकारी अध्यापक अपने पासपोर्ट आवेदन की सूचना एक पत्र के माध्यम से सीधा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेज सकता है। उन्हें एनओसी की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
पासपोर्ट
ऐसे करें आवेदन
फतेहाबाद जिले में इस समय करीब चार हजार सरकारी टीचर्स हैं और करीब सवा सौ के अध्यापक प्रतिमाह शिक्षा विभाग में पासपोर्ट एनओसी के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन सरकार के नये आदेशों के बाद अब सरकारी अध्यापकों के सिर से ये टेंशन भी खत्म हो गई है। अब सरकारी अध्यापक सीधा पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर अपना पासपोर्ट अप्लाई कर सकेंगे। इससे उनका पासपोर्ट भी पांच दिन से एक सप्ताह में आने की संभावना हो जाएगी।
फतेहाबाद जिले में इस समय करीब चार हजार सरकारी टीचर्स हैं और करीब सवा सौ के अध्यापक प्रतिमाह शिक्षा विभाग में पासपोर्ट एनओसी के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन सरकार के नये आदेशों के बाद अब सरकारी अध्यापकों के सिर से ये टेंशन भी खत्म हो गई है। अब सरकारी अध्यापक सीधा पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर अपना पासपोर्ट अप्लाई कर सकेंगे। इससे उनका पासपोर्ट भी पांच दिन से एक सप्ताह में आने की संभावना हो जाएगी।