{"_id":"59634e624f1c1b726a8b4750","slug":"petya-cyber-attack-in-india-6-times-more-strong-than-ransomware-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! रैनसमवेयर के बाद इस वायरस ने मचाया तहलका, ऐसे करें बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! रैनसमवेयर के बाद इस वायरस ने मचाया तहलका, ऐसे करें बचाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Cyber Attack
रैनसमवेयर के बाद देश के साथ दुनिया भर में अब इस वायरल ने तहलका मचा रखा है। रैनसमवेयर से ज्यादा खतरनाक इस वायरस जानिए कैसे होगा बचाव।
Trending Videos
Cyber Attack
रैनसमवेयर वायरस के सेकेंड वर्जन अटैक से आईटी की दुनिया महफूज महसूस नहीं कर रही है। करीब 2 माह पहले हुए पहले वर्जन क्राइसिस अटैक से दूसरा वर्जन पेट्या छह गुना ज्यादा ताकतवर है। साइबर जानकारों की मानें तो अब तक कोई भी देश हाईटेक टूल्स होने के बावजूद इस वायरस का काट नहीं ढूंढ पाया है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद कंप्यूटर से डाटा रिकवर में नियम के तहत 54 साल लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Attack
साइबर एक्सपर्ट प्रवीण कुमार ने बताया कि तीन ऐसे कारण है, जिनमें गलतियों के कारण आपका डाटा रैनसमवेयर वायरस की चपेट में आसानी से आ सकता है। इनका पालन करके अपने डाटा को किसी भी वायरस से सुरक्षित कर सकते है। ओरिजनल एंटी वायरस का इस्तेमाल कर सकता है बचाव। इनसिक्योर फाइल खोलने पर आसानी से डाटा हैक हो सकता है। इसलिए, हमेशा फाइल सिक्योर करने के बाद ही खोलें।
रैंसमवेयर का अब भारत पर अटैक
- फोटो : ANI
हैकर बिटकॉइन में मांगते है फिरौती
हैकर डाटा हैक करने के बाद बिटकॉइन में फिरौती मांगते है। एक बिटकॉइन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये होती है। इस दौरान फिरौती देने की आखिरी तारीख आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर होगा।
हैकर डाटा हैक करने के बाद बिटकॉइन में फिरौती मांगते है। एक बिटकॉइन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये होती है। इस दौरान फिरौती देने की आखिरी तारीख आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर होगा।
विज्ञापन
cyber crime
यह है बिटकॉइन भुगतान का तरीका
प्रवीण कुमार ने बताया कि बिटकॉइन इंटरनेट पर जाकर भारतीय करेंसी में खरीदी जाती है। बिटकॉइन के रूप में आपको एक लिंक मिलता है। उस लिंक को आप हैकर को देंगे। हैकर उस लिंक को लेकर अपने बिटकॉइन अकाउंट में कैश करने के बाद आपका डाटा खोल देगा।