{"_id":"6326ba0a01088954fc5f43df","slug":"police-statement-on-video-leak-of-private-university-of-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohali Video Leak: प्राथमिक जांच में पलटी कहानी, दावा-आरोपी छात्रा ने अपना अश्लील वीडियो भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali Video Leak: प्राथमिक जांच में पलटी कहानी, दावा-आरोपी छात्रा ने अपना अश्लील वीडियो भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:13 PM IST
सार
मोहाली की निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले की कहानी पुलिस की प्राथमिक जांच में पलट गई।
मोहाली की निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला पुलिस की प्राथमिक जांच में पलट गया। मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही अश्लील वीडियो भेजा था। किसी और लड़की का कोई वीडियो नहीं बनाया गया है। अभी तक की जांच में हमें पता चला है कि आरोपी का सिर्फ एक ही वीडियो है। उसने किसी और का कोई अन्य वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।
#WATCH | So far in our investigation, we have found out that there is only one video of the accused herself. She has not recorded any other video of anyone else. Electronic devices and mobile phones have been taken into custody and will be sent for forensic examination: Mohali SP pic.twitter.com/wv5dKYzYCr
रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक छात्रा ने वीडियो बनाया था। एसएसपी मोहाली मामले की गहन जांच कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। छात्रों और उनके अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील है।
पूरे मामले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी बयान जारी किया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की बात पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। किसी भी छात्र का कोई वीडियो आपत्तिजनक नहीं मिला, सिवाय एक लड़की द्वारा शूट किए गए एक निजी वीडियो के, जिसे उसके प्रेमी के साथ साझा किया गया था। वहीं अफवाहें हैं कि 7 लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम उठाने की कोशिश नहीं की है। घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।
Trending Videos
2 of 6
यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।
प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा को हार्ट अटैक आ गया वहीं तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। पूरी रात यूनिवर्सिटी में न्याय दो न्याय दो के नारे गूंजते रहे। दिन चढ़ते चढ़ते मामला सुर्खियों में छा गया। पुलिस ने मामले में एमबीए की एक छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सरकार से लेकर राज्य महिला आयोग तक एक्शन में आया और जांच की बात कही।
इसके बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें आरोपी छात्रा मान रही है कि उसने दोस्त के कहने पर यह वीडियो बनाए। वहीं जिस हॉस्टल में ये पूरा कांड हुआ, वह पहले बॉयज हॉस्टल था। इसे कुछ समय पहले ही गर्ल्स हॉस्टल में बदला गया था। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस पूरे मामले की सात दिन में सच्चाई सामने लाई जाएगी। इसके साथ ही हॉस्टल की वार्डन से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
5 of 6
मोहाली में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
सीएम भगवंत मान ने पूरे मामले की निंदा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ...हमारी बेटियां हमारी शान हैं। मैंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। आप सब से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।