सब्सक्राइब करें

Mohali Video Leak: पुरानी रंजिश या ब्लैकमेलिंग...आखिर क्या है वीडियो लीक कांड का कारण

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
Girl Students Video Went Viral on Internet in Private University of Mohali
मोहाली वीडियो लीक - फोटो : अमर उजाला
मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल हो गए। इसके बाद एमबीए की एक छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार लड़की ने माना कि उसने ये वीडियो अपने एक दोस्त को शिमला भेजे थे। आरोपी छात्रा एक वीडियो में मान रही है कि उसने दोस्त के कहने पर यह वीडियो बनाए। उसने अपने फोन में उस लड़के की फोटो भी दिखाई। इस वीडियो में वार्डन उस लड़की से कह रही है कि तूने ऐसा क्यों किया।


अब पुलिस जांच कर रही है कि वीडियो किसी रंजिश में बनाए गए या आरोपी लड़की पर कोई दबाव था। सूत्रों के अनुसार, लड़की ने अपने वीडियो भी उस लड़के को भेजे हैं। ऐसे में पुलिस इसे ब्लैकमेलिंग मान कर चल रही है। हालांकि एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि गिरफ्तार की गई लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो भेेजा था, किसी और लड़की का नहीं। पूरे मामले की जांच जारी है।

पूरे मामले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी बयान जारी किया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की बात पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। किसी भी छात्र का कोई वीडियो आपत्तिजनक नहीं मिला, सिवाय एक लड़की द्वारा शूट किए गए एक निजी वीडियो के, जिसे उसके प्रेमी के साथ साझा किया गया था। वहीं अफवाहें हैं कि 7 लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम उठाने की कोशिश नहीं की है। घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। 
Trending Videos
Girl Students Video Went Viral on Internet in Private University of Mohali
महिला आयोग की चेयरपर्सन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, जिस हॉस्टल में ये पूरा कांड हुआ, वह पहले बॉयज हॉस्टल था। इसे कुछ समय पहले ही गर्ल्स हॉस्टल में बदला गया था। देर रात मामले के सामने आते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। वहीं पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी अपनी जांच तुरंत शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Students Video Went Viral on Internet in Private University of Mohali
यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस पूरे मामले की सात दिन में सच्चाई सामने लाई जाएगी। इसके साथ ही हॉस्टल की वार्डन से भी पूछताछ होगी। वहीं अब पूरे पंजाब में कॉलेजों के हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची जाएगी।
Girl Students Video Went Viral on Internet in Private University of Mohali
मोहाली में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
Girl Students Video Went Viral on Internet in Private University of Mohali
एसएसपी विवेकशील सोनी। - फोटो : ANI
एसएसपी मोहाली विवेक सोनी ने कहा कि फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी तक आत्महत्या के प्रयास की कोई सूचना नहीं मिली है। छात्रों के मेडिकल रिकॉर्ड को रिकॉर्ड में ले लिया गया है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed