मोहाली में नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात छात्राओं के अश्लील एमएमएस वायरल होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसकी गूंज हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सुनाई दी। इस यूनिवर्सिटी में उत्तर भारत के कई राज्यों के छात्र पढ़ते हैं। वहीं कांड की सूचना मिलते ही पंजाब सरकार हरकत में आई और आरोपियों को न बख्शने की बात कही गई। पंजाब राज्य महिला आयोग ने छात्राओं के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में न्याय होगा।
{"_id":"6326a34aa2a5582d0875aaf2","slug":"girl-students-mms-video-went-viral-on-internet-in-university-of-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohali Video Leak: नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी, सरकार से लेकर महिला आयोग तक हरकत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali Video Leak: नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी, सरकार से लेकर महिला आयोग तक हरकत में
Sun, 18 Sep 2022 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के हास्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
मोहाली में हंगामा
- फोटो : ANI
इसके बाद संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर लड़की से पूछताछ की गई । इस दौरान लड़की ने माना कि वह अपने दोस्त को वीडियो भेजती थी। वह अपने दोस्त के कहने पर ही सारी कार्रवाई को अंजाम देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी विवेकशील सोनी।
- फोटो : ANI
सूत्रों की माने तो जब छात्राओं को पता चला कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान वीडियो देखकर एक छात्रा को तो दिल का दौरा पड़ गया। कुछ लड़कियों के सुसाइड के प्रयास की सूचना है। छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। मजबूरी में यूनिवर्सिटी के गेट तक बंद करने पड़े। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन।
- फोटो : ANI
यूनिवर्सिटी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। आरोपी छात्रा एमबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। एक छात्रा को हार्ट अटैक आया है बाकी कुछ छात्राओं को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।