{"_id":"56eaabc14f1c1b270d8b469d","slug":"punjab-cricketer-from-new-zealand-beat-india-in-t20-world-cup-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जड़ें हिलाने वाले पंजाबी मुंडे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जड़ें हिलाने वाले पंजाबी मुंडे से
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंदरबीर सिंह सोढी, न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब की माटी में जन्मे इंदरबीर सिंह सोढी (ईश सोढी) इन दिनों न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम में अपनी फिरकी का कमाल दिखा रहे हैं। टी-20 विश्व कप के तहत नागपुर में मंगलवार को खेले गए मैच में ईश सोढी की फिरकी में भारतीय टीम उलझ कर रह गई और पंजाब के इस मुंडे ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पंजाब वासियों ने भी अपने लाल के कमाल पर गर्व महसूस किया।
इरविंदर सिंह सोढ़ी, न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी
2 of 5
इरविंदर सिंह सोढ़ी, न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी
चार साल की उम्र में परिवार के साथ न्यूजीलैंड शिफ्ट कर गए ईश की जड़ें आज भी अपनी परंपराओं, विरसे से जुड़ी हुई हैं। न्यूजीलैंड की टीम में खेल रहे लेग स्पिनर ईश सोढी लुधियाना को अपना दूसरा घर मानते हैं। जहां पर वह तकरीबन हर दो साल बाद आते हैं और कुछ माह यहां अपने परिवार के साथ भी बिताते हैं। खन्ना के पीरखाना रोड पर उनका घर है। वर्तमान में उनके घर में उनकी दादी और फूफा रह रहे हैं।
इरविंदर सिंह सोढ़ी, न्यूजीलैंड खिलाड़ी
3 of 5
इरविंदर सिंह सोढ़ी, न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी
सोढ़ी के फूफा डा. अमरवीर सिंह ने बताया कि इंदरबीर सिंह सोढ़ी का जन्म मुल्लांपुर दाखा में हुआ था। इसके बाद उनका परिवार खन्ना में रहने लगा। इंदरबीर के पिता राजवीर सिंह सोढी ने डीएमसी से मेडिकल की पढ़ाई की है। वह आंखों के माहिर डाक्टर हैं। सोढी के दादा अमरजीत सिंह सोढी सिंधवा कालेज में प्रिंसिपल थे। 1995 में इंदरबीर का पूरा परिवार न्यूजीलैंड चला गया। इंदरबीर का परिवार और खेल के प्रति बहुत लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरबीर सिंह सोढ़ी
4 of 5
इरविंदर सिंह सोढ़ी, न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी
डा. अमरवीर ने बताया कि तीन माह पहले ही इंदरवीर अपने घर खन्ना आया था। वह तीन माह तक उनके साथ रहा। वह लुधियाना को दूसरा घर भी कहता है। इंदरबीर के पिता राजवीर सोढी भी हर साल यहां जरूर आते हैं। गौर हो कि मंगलवार को नागपुर में खेले गए टी-20 विश्वकप मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 18.1 ओवर में 79 रन पर ढेर कर दिया था। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से इंदरबीर ने 4 ओवर में 3 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
इरविंदर सिंह सोढ़ी, न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी
5 of 5
इरविंदर सिंह सोढ़ी, न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी
डा. अमरवीर ने बताया कि ईश सोढी के पिता राजवीर अपने बेटे का खेल देखने भारत पहुंच चुके हैं। बुधवार देर रात वह खन्ना अपने घर पहुंच गए। यहां वह दो दिन रुगे। इसके बाद वह धर्मशाला में 18 मार्च को होने वाले आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के मैच को देखने जाएंगे। इसक अलावा न्यूजीलैंड का 22 मार्च को मोहाली में पाकिस्तान के साथ, 26 को कोलकाता में न्यूजीलैंड बनाम बंगलादेश के बीच मुकाबले भी देखेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।