सब्सक्राइब करें

चुपके से बुर्का पहनकर अदालत पहुंची राखी सावंत, बस एक शर्त पर छोड़ा गया है

ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 08 Jul 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant lord balmiki controversy
rakhi sawant
काफी समय से पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रही राखी सावंत चुपके से बुर्का पहनकर कोर्ट पहुंच गई, लेकिन उन्हें एक शर्त पर छोड़ा गया है।
Trending Videos
rakhi sawant lord balmiki controversy
rakhi sawant
भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत वीरवार को लुधियाना की अदालत में चुपचाप पेश हो गई। हालांकि इस केस की तारीख सात जुलाई की तय है, लेकिन राखी एक दिन पहले ही अदालत पहुंच गई। वे बुर्का पहन कर आई और किसी को भी उनके आने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant lord balmiki controversy
राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला
ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत ने राखी सावंत को जमानत देने के लिए  दो जमानतों में से एक जमानत लोकल होने की शर्त भी रखी, लेकिन राखी सावंत ने कोर्ट में लोकल जमानत का प्रबंध न होने का निवेदन किया। जज ने राखी सावंत को एक-एक लाख रुपये के जमानती बांड की दो श्योरिटी भरने के आदेश दिए।
rakhi sawant lord balmiki controversy
rakhi sawant
जज ने एक जमानती बॉन्ड और उसका पर्सनल बॉन्ड लेकर छोड़ा। जज ने राखी को ट्रायल की तय तारीख 7 जुलाई को दूसरी लोकल जमानत का इंतजाम करके अदालत पहुंचने को भी कहा। ऐसा न करने पर उनकी बेल रद्द कर दी जाएगी। अब राखी सावंत आज दूसरी लोकल जमानत वे आज अदालत में लेकर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
rakhi sawant lord balmiki controversy
राखी सावंत
शिकायतकर्ता ने क्रिमिनल शिकायत धारा 295 और 295 ए के तहत लोकल कोर्ट में दर्ज कराई थी। दोनों धाराएं गैर जमानती हैं। अदालत ने संज्ञान लेते हुए राखी को आईपीसी की धारा 298 में समन किया था। उसी समन के तहत राखी सावंत अदालत में पेश हुईं और उन्हें शर्तों पर छोड़ दिया गया, अब देखना ये है कि आगे क्या होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed