फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उड़न सिख: जब मिल्खा सिंह बोले- मेरे जाने के बाद मेरा पुतला दिलाएगा याद, जादुई जूतों को इसलिए कर दिया था नीलाम

Sat, 19 Jun 2021 04:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Jun 2021 04:36 AM IST
विज्ञापन
Read story When Milkha Singh auctioned off his shoes for visually impaired children
मिल्खा सिंह अपने पुतले के साथ। - फोटो : फाइल

मैडम तुसाद म्यूजियम में भी उड़न सिख को जगह मिली है। यहां दुनियाभर की हस्तियों के साथ मिल्खा सिंह का भी मोम का पुतला लगा है। जब मिल्खा ने अपने मोम के पुतले को देखा था तब वे भी दंग रह गए थे। पुतले को देखकर मिल्खा सिंह ने कहा था कि मेरे जाने के बाद लोगों को मेरा पुतला मेरी याद दिलाता रहेगा। पुतला बनाने से पहले कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनकी हजारों तस्वीरें खीचीं थीं। खासकर जिस तरह से वह जवानी में दौड़ते थे। उनकी छोटी से छोटी मूवमेंट पर बारीकी से गौर किया गया। कपड़ों के माप के लिए विशेष दर्जी बुलाए गए थे। जब उनका पुतला तैयार हुआ तो मिल्खा सिंह का पूरा परिवार हैरान रह गया था। सबने मैडम तुसाद की टीम को इसके लिए दिल से धन्यवाद किया था।

Read story When Milkha Singh auctioned off his shoes for visually impaired children
मिल्खा सिंह। - फोटो : फाइल

जब जादुई जूते कर दिए नीलाम
जिन जूतों को पहनकर वर्ष 1960 में मिल्खा सिंह रोम ओलंपिक में दौड़े थे, उनको उन्होंने दृष्टिहीन बच्चों की मदद के लिए नीलाम कर दिया था। मिल्खा सिंह को इन जूतों से काफी लगाव था और इन्हें संभालकर उन्होंने अलमारी में रखा हुआ था।

Read story When Milkha Singh auctioned off his shoes for visually impaired children
मिल्खा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार उन्होंने बताया था कि अभिनेता राहुल बोस चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मिलने आए थे। बातों-बातों में उन्होंने कहा कि जिन जूतों को पहनकर आप रोम ओलंपिक दौड़े थे, अब उनकी जरूरत आ पड़ी है। वह उन जूतों को बेचकर दृष्टिहीन बच्चों की मदद करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Read story When Milkha Singh auctioned off his shoes for visually impaired children
मिल्खा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल की बात सुनकर मिल्खा सिंह चौंक उठे, क्योंकि उन जूतों से उन्हें काफी प्यार था। उन्हें समझ में नहीं आया कि वे राहुल को क्या जवाब दें लेकिन जब दृष्टिहीन बच्चों के चेहरे उनके सामने आए तो उन्होंने राहुल को नीलामी के लिए हां कर दी। बाद में मुंबई में इन जूतों की नीलामी की गई। जूतों की बोली 10 लाख रुपये से शुरू हुई। इस नीलामी में देश व विदेश के कई नामचीन लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Read story When Milkha Singh auctioned off his shoes for visually impaired children
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अंत में बॉलीवुड निर्माता व निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने 24 लाख रुपये में इन्हें खरीद लिया। राकेश ओम प्रकाश मेहरा मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के निर्देशक भी थे। नीलामी के बाद मिल्खा सिंह ने कहा था कि वह बोली से संतुष्ट हैं। इससे दृष्टिहीन बच्चों की मदद होगी। इस नेक काम में उनके परिवार ने साथ भी दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed