फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: कौन हैं देश की बहादुर बेटी तानिया शेरगिल, पिता, दादा-परदादा के बाद सेना में बनी 'कैप्टन'

Sun, 26 Jan 2020 01:52 PM IST
ajay kumar संजीव कुमार बख्शी, गढ़दीवाला (होशियारपुर)
संजीव कुमार बख्शी, गढ़दीवाला (होशियारपुर) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jan 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
republic day 2020: Know about story of Captain Tania Shergill and her family
पैरेड का नेतृत्व करती हुईं कैप्टन तानिया शेरगिल। - फोटो : ANI

आज 71वां गणतंत्र दिवस है। हर साल की तरह ये इस बार भी बेहद खास है। खास बात यह है कि आर्मी परेड को लीड करने वालीं तानिया शेरगिल गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया। कैप्टन शेरगिल के बारे में खास बात यह जरूर है कि वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जो सेना में रहकर देश की सेवा कर रही हैं। तानिया के परदादा, दादा और पिता भी देश की सेवा कर चुके हैं। अब चौथी पीढ़ी की बेटी देश सेवा में जुटी है। आइए जानते हैं कैप्टन तानिया शेरगिल की कहानी...



republic day 2020: Know about story of Captain Tania Shergill and her family
Captain Tania Shergill

तानिया शेरगिल पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं। सेना दिवस के बाद गणतंत्र दिवस पर भी परेड का नेतृत्व कर जिले का मान बढ़ाया। होशियारपुर के लोग अपनी इस बेटी की उपलब्धि पर काफी खुश हैं। तान्या अपने परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं, जो सेना में सेवा कर रही हैं। इससे पहले सानिया के पिता सूरत सिंह गिल, दादा हरि सिंह और परदादा ईशर सिंह भी सेना में देश सेवा कर चुके हैं। 

republic day 2020: Know about story of Captain Tania Shergill and her family
Captain Tania Shergill

तानिया सेना दिवस पर परेड का नेतृत्व करने वालीं पहली महिला अधिकारी हैं
तान्या के पिता सूरत सिंह ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि गढ़दीवाला के करीबी गांव पंडोरी अटवाल का मूल निवासी उनका परिवार पिछले करीब 50 साल से अधिक से मुंबई में पोवई में रहा है। अब फिर से अपनी मिट्टी की ओर रुख करते हुए उन्होंने करीब 8-9 साल पहले ही गढ़दीवाला के वार्ड नंबर 3 में अपना घर बनाया है और आज कल यहीं रह रहे हैं। सूरत सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद व तानिया ने भी मुंबई में पोवई स्थित केंद्रीय विद्यालय से शिक्षा हासिल की। तानिया की मां लखविंदर कौर बतौर अध्यापिका मुंबई से ही रिटायर हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
republic day 2020: Know about story of Captain Tania Shergill and her family
Captain Tania Shergill

सेना में 101 फील्ड रेजीमेंट (सेल्फ प्रोपेल्ड) में 10 साल तक कप्तान के पद पर सेवा करने के बाद सीआरपीएफ में शामिल हुए तानिया के पिता सूरत सिंह 2016 में सीआरपीएफ से बतौर कमांडेंट रिटायर हुए। इस दौरान उन्हें बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा गया। सूरत सिंह ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी तानिया ने परेड का नेतृत्व कर परिवार का मान बढ़ाया। उन्होंने बताया कि नागपुर से बीटेक की पढ़ाई के बाद तानिया ने सेना ज्वॉइन करने का निर्णय लिया। उस वक्त सूरत सिंह कश्मीर में तैनात थे। 

विज्ञापन
republic day 2020: Know about story of Captain Tania Shergill and her family
Captain Tania Shergill

तानिया के दादा (सूरत सिंह के पिता) हरि सिंह 14 आर्म्ड रेजीमेंट (14 सिंध हॉर्स) में सिपाही थे। परदादा ईशर सिंह 26 पंजाबी बटालियन में सिपाही थे और उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था, जिसके लिए उन्हें सेवा मेडल व सर्विस स्टार से नवाजा गया था। जिलाधीश ईशा कालिया ने कहा कि यह जिले के लिए और खासतौर पर महिलाओं के लिए गौरव की बात है कि होशियारपुर की बेटी कैप्टन तानिया परेड का नेतृत्व करेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक तानिया को चेन्नई की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से 2017 में कमीशन मिला था। तान्या की उपलब्धि इस लिहाज से मायने रखती है कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed