सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ : किसानों के समर्थन में उतरे लोग, चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम कर जताया रोष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Road jam in Chandigarh in support of farmers
मुल्लांपुर बैरियर पर किसानों ने रोड जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
किसानों के समर्थन में शनिवार को चंडीगढ़ में चक्का जाम कर दिया गया। जाम दोपहर तीन बजे तक लगाया गया। तीन बजते ही रास्ते खोल दिए गए। कृषि कानूनों के विरोध में जीरकपुर, मोहाली बॉर्डर, मुल्लांपुर, हल्लोमाजरा चौक पर रास्ता रोका गया था।

 
Trending Videos
Road jam in Chandigarh in support of farmers
मुल्लांपुर बैरियर पर पुलिस का कड़ा पहरा है। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां चक्का जाम को लेकर सतर्क हैं। सीमाओं पर सबसे ज्यादा मुल्लांपुर सीमा पर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे। ऐसे में पुलिस व्यवस्था सबसे ज्यादा इसी सीमा पर की गई थी। किसी भी हंगामे से बचने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस चौकस थी। लोगों ने मुल्लांपुर और दिल्ली से आने वाले रास्ते को पूरी तरह जाम कर दिया था। तीन बजे इसे खोल दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Road jam in Chandigarh in support of farmers
मुल्लांपुर बैरियर जाम होने के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
किसानों के समर्थन में पेंडू संघर्ष कमेटी, नौजवान किसान एकता, युवा और छात्र व समाज के कई अन्य वर्ग और राजनीतिक दल भी किसानों के समर्थन में आ रहे हैं।  नौजवान किसान एकता ने शाम पांच से शाम सात बजे तक शहर के सभी 82 चौक और लाइट प्वाइंट पर किसानों के समर्थन में खड़े होने का एलान किया है।
Road jam in Chandigarh in support of farmers
चंडीगढ़ में बाइक सवारों को रोकते किसान। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाने के कारण पुलिस को हल्लोमाजरा से यातायात मोड़ना पड़ा। वहीं धरना देने वाले लोगों ने बहलाना और पंचकूला मार्ग पर भी जाम लगा दिया। इससे लोगों को काफी घूमकर निकलना पड़ा। वहीं हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। 


 
विज्ञापन
Road jam in Chandigarh in support of farmers
हल्लोमाजरा चौक पर लगी वाहनों की लंबी लाइनें। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से स्टेशन की तरफ यातायात मोड़ दिया था ताकि दिल्ली, पंचकूला और जीरकपुर जाने वाले लोग वहां से घूमकर निकल सकें। वहीं दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को भी जीरकपुर से पहले से मोड़कर पंचकूला व बलटाना होकर निकाला गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया कि सभी रास्ते बंद न करें, लेकिन लोगों ने स्पष्ट कहा कि मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed