{"_id":"6028cdda9e5ae57ed20e2fae","slug":"rohtak-murder-case-victims-family-expressed-grief-in-rohtak-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों की हत्या : एक दिन बाद आना था घर लेकिन पहुंची पहलवान पूजा की लाश, फोन पर मां से कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों की हत्या : एक दिन बाद आना था घर लेकिन पहुंची पहलवान पूजा की लाश, फोन पर मां से कही थी ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
रोहतक हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हरियाणा के रोहतक के जाट कॉलेज अखाड़ा में पांच लोगों की हत्या के मामले में शनिवार को पीजीआईएमएस में मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान शवगृह के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। वे शिष्य भी पहुंचे, जिन्होंने सुखविंदर से कुश्ती के दाव पेंच सीखें हैं। सभी इस मंजर को देखकर आरोपी सुखविंदर को कोस रहे थे। शवगृह के बाहर पांचों मृतकों के परिजन व जानकार पहुंचे।
Trending Videos
2 of 8
आरोपी सुखविंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
आखिरी बार मम्मी से पूजा की हुई थी बातचीत
मम्मी मेरे पैर में दर्द है मैं आज घर नहीं आ सकती। शाम तक आराम हो जाएगा फिर मैं शनिवार को घर आ जाऊंगी। यह शब्द आखिरी बार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की रहने वाली महिला पहलवान पूजा ने शुक्रवार सुबह फोन पर अपनी मम्मी से कहे थे। मां भी खुश थी कि करीब 16 दिन बाद उसकी बेटी घर आएगी। उन्हें क्या पता था कि उनकी लाड़ली आएगी तो लेकिन कफन में लिपटकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
मृतक मनोज के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से मथुरा जिले के सिहोरा गांव की रहने वाली पूजा तोमर करीब दो साल से यहां पर रहकर कुश्ती का अभ्यास करती थी। पूजा चार भाई-बहन में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी दो बहन और सबसे बड़ा भाई विष्णु है। पूजा के पिता रामगोपाल वहीं पर दुकान करते हैं। पीजीआईएमएस के पोस्टमार्टम हाउस में पूजा का शव लेने पहुंचे भाई विष्णु ने बताया कि पूजा 26 जनवरी को घर से यहां आई थी। अक्सर वह तीन-चार दिनों के घर आ जाती थी।
4 of 8
पूजा के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी उसे घर पहुंचना था लेकिन सुबह के समय उसने फोन किया कि पैर में दर्द है, जिस कारण नहीं आ सकती। हालांकि परिवार के सदस्यों ने उसे कहा कि अगर आराम लगे तो बस में बैठकर आ जाना लेकिन पूजा ने मना कर दिया था। पूजा ने कहा था कि वह शनिवार को ही घर आ जाएगी। क्या पता था कि पूजा की किस्मत अब उसका साथ छोड़ने वाली है। यदि पूजा शुक्रवार सुबह ही यहां से निकल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन अनहोनी को कौन टाल सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
नहीं पता था कि उजाड़ देगा मेरी दुनिया
पीजीआइएमएस के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मुख्य कोच मनोज मलिक के पिता चंद्र सिंह का कहना है कि वह करीब एक साल से सुखविंदर को जानते थे। सुखविंदर उनके घर पर भी गया था। उन्हें क्या पता कि जो व्यक्ति आज उनके घर में आया है एक दिन वही उनके घर को उजाड़ देगा। पहले पता होता तो वह मनोज को ऐसे दरिंदे से दूर कर देते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।