{"_id":"59098b644f1c1b1d498b4595","slug":"salman-khan-fashion-designer-ashley-rebello-wants-to-change-pm-narendra-modi-dressing-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का पहनावा बदलना चाहता है देश का एक नामी डिजाइनर, अगर वे मानें तो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी का पहनावा बदलना चाहता है देश का एक नामी डिजाइनर, अगर वे मानें तो
Thu, 04 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहनावे की दुनिया मुरीद है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहनावे की दुनिया मुरीद है, लेकिन देश का एक नामी डिजाइनर उनकी ड्रेस में बदलाव करना चाहता है। अगर वे मान जाएं तो।
2 of 5
ashley rebello
हम बात कर रहे हैं कि बॉलीवुड के मशहूर ड्रेस डिजाइनर एश्ले रिबेलो का। वे मोहाली में आईएनआईएफडी के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान एश्ले ने अमर उजाला से खास बातचीत में यह खुलासा किया। एश्ले ने पीएम मोदी के स्टाइल में थोड़ा सा बॉलीवुड का तड़का लगाने की ख्वाहिश जताई है, अगर वे मान जाएं तो।
3 of 5
ashley rebello
सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन फर्नांडिज बॉलीवुड स्टार के ड्रेस डिजाइन करने वाले एश्ले रिबेलो को पीएम का ड्रेसिंग स्टाइल लाजवाब लगता है, पर एश्ले इसमें चार चांद लगाना चाहते हैं। उनका कहना है कि रैलियों के दौरान पीएम को तरोताजा रहने के लिए परिधानों के अलग-अलग रंगों का चयन करना चाहिए। एश्ले बताते हैं कि ‘मोदी कुर्ता’ की दुनियाभर में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ashley rebello
एश्ले ने बताया कि पीएम मोदी की जैकेट्स शानदार हैं। उन्हें जैकेट में लाइट कलर का अधिक उपयोग करना चाहिए। इससे उनका व्यक्तित्व अधिक प्रभावी नजर आएगा। उनके लिए आकर्षक कलर में मिंट और लाइट पर्पल ज्यादा बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी या अन्य बड़े समारोह में पीएम को बंद गले का सूट पहनना चाहिए, वो उन पर फबेगा।
विज्ञापन
5 of 5
ashley rebello
एश्ले रिबेलो ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का व्यक्तित्व भी बेहतरीन है। अभी वह कैजुअल ज्यादा पहनते हैं। राहुल को फार्मल ड्रेस और नेहरू जैकेट पहनना चाहिए। साथ ही पार्टी में सूट उनके ऊपर ज्यादा खिलेगा। राहुल के ऊपर ब्लू, डार्क ग्रे और चाकलेटी कलर का सूट बेहतर लुक देंगे। एश्ले का मानना है कि नेता होने का अर्थ सिर्फ कुर्ता-पायजामा पहनना ही नहीं है, नेता सूट में भी शानदार लगते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।