हीरो साइकिल्स के संस्थापक एवं महात्मा सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन हो गए। सैंकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
हीरो ग्रुप के संस्थापक सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
2 of 5
हीरो ग्रुप के संस्थापक सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन
- फोटो : फाइल फोटो
उद्योगपति महात्मा सत्यानंद मुंजाल का वीरवार की शाम माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशाम घाट में वैदिक मंत्रोचारण के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उद्योग, व्यापार, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक समेत समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग मौजूद रहे।
हीरो ग्रुप के संस्थापक सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
3 of 5
हीरो ग्रुप के संस्थापक सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन
- फोटो : फाइल फोटो
सत्यानंद के बड़े बेटे योगेश मुंजाल ने चिता को मुखाग्रि दी। माडल टाउन स्थित सत्यानंद मुंजाल के निवास से उनकी अंतिम यात्रा आरंभ हुई। रास्ते में मॉडल टाउन स्थित मंदिर होते हुए माडल टाउन स्थित शमशान घाट में फूलों से सजे वाहन में उनका शव पहुंचा।
हीरो ग्रुप के संस्थापक सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
4 of 5
हीरो ग्रुप के संस्थापक सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन
- फोटो : फाइल फोटो
शमशान घाट में महात्मा की आमद पर गुलाब की पंखुडिय़ां बिछाई गई थी। उनकी चिता जलाने में चंदन की लकड़ी का खास तौर पर उपयोग किया गया।
विभिन्न संगठनों की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
हीरो ग्रुप के संस्थापक सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
5 of 5
हीरो ग्रुप के संस्थापक सत्यानंद मुंजाल पंचतत्व में विलीन
- फोटो : फाइल फोटो
शमशान घाट में मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा, ट्राईडेंट ग्रुप के सीएमडी राजिंदर गुप्ता, हीरो इकोटेक के विजय मुंजाल, गौरव मुंजाल, उमेश मुंजाल, ओसवाल ग्रुप के कमल ओसवाल, रालसन के संजीव पाहवा, अमृत नागपाल, हीरो साइकिल्स के एसके राय, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान पवन दीवान, राम कृष्ण, डीएमसी के प्रिंसिपल डा. संदीप पुरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।