फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की अस्थियां चुनने गए तो राख से निकली ऐसी चीज, देखकर पति के होश उड़े

Sun, 06 Aug 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Sun, 06 Aug 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
scissor found in yamunanagar lady rites after funeral
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद पति अस्थियां चुनने के लिए गया तो राख से निकलकर ऐसी चीज उसके हाथ में आई, जिसे देखकर उसकी आंखें फटी रह गईं। 
scissor found in yamunanagar lady rites after funeral
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। पेपर मिल कॉलोनी की एक महिला की मौत के बाद उसकी अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची मिली है। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल में हुए ऑपरेशन के दौरान यह कैंची मृतका के पेट में रह गई। उसके बाद मृतका को पेट में दर्द उठा था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
scissor found in yamunanagar lady rites after funeral
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की और कैंची को कब्जे में ले लिया। थाना सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत ले ली है। जांच चल रही है। इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
scissor found in yamunanagar lady rites after funeral
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
मृतक महिला के पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पेपर मिल कॉलोनी में रहता है। उसकी पत्नी निर्मला देवी (52) पेट की बीमारी से परेशान थी और जगाधरी के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। ऑपरेशन भी किया, लेकिन आराम नहीं हुआ। पेट दर्द बढ़ता जा रहा था तो डॉक्टर उसे पेन किलर देते रहे। 
विज्ञापन
scissor found in yamunanagar lady rites after funeral
अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची
वीरवार को हालत खराब हो गई और निर्मला ने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया ​था। शुक्रवार को जब वह अस्थियां चुनने के लिए गया तो राख में कैंची मिली। फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed