सब्सक्राइब करें

एक जिस्म में दो जान: सोहना और मोहना सिंह को अलग-अलग पासपोर्ट मिले, विदेश मंत्रालय की अनोखी पहल से चेहरे खिले

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Sohna and Mohana Singh got different passports
सोहना और मोहना सिंह - फोटो : एएनआई

पंजाब के अमृतसर में सोहना और मोहना सिंह के एक शरीर में दो जान बसती है। दोनों जुड़वां भाइयों का शरीर धड़ से जुड़ा होने के कारण उनके माता-पिता ने भले ही छोड़ दिया लेकिन इन दोनों ने हार नहीं मानी। एक-दूसरे का सहारा बने ये भाई जिंदगी जीने के साथ ही आज सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं। अब भारी असमंजस के बाद आखिरकार क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने अमृतसर के पिंगलवाड़ा के जुड़वां भाई सोहना और मोहना को अलग-अलग पासपोर्ट जारी कर दिया है। पासपोर्ट अधिकारी शमशेर सिंह बहादुर ने इसे विशेष केस मानते हुए मामला विदेश मंत्रालय को भेजा था। विदेश मंत्रालय की मंजूरी आने के बाद पासपोर्ट अधिकारी ने जुड़वा भाइयों सोहना और मोहना को गुरुवार को अपने दफ्तर बुलाकर उन्हें पासपोर्ट सौंप दिया।

Trending Videos
Sohna and Mohana Singh got different passports
सोहना और मोहना सिंह - फोटो : एएनआई

गौर हो कि जुड़वां भाइयों ने अप्रैल के शुरुआत में अपना अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का आवेदन पासपोर्ट दफ्तर में दिया था। मगर इस मामले में पासपोर्ट विभाग असमंजस में पड़ गया कि दोनों एक हैं तो इन्हें अलग-अलग पासपोर्ट कैसे जारी करें। पासपोर्ट अधिकारी शमशेर सिंह ने इसे विशेष मामले के तौर पर इजाजत दिए जाने संबंधी विदेश मंत्रालय को लिखा। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी मंजूरी दे दी और इसके तुरंत बाद पासपोर्ट अधिकारी ने दोनों भाइयों को अपने दफ्तर में बुलाकर अलग-अलग पासपोर्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sohna and Mohana Singh got different passports
सोहना और मोहना सिंह - फोटो : एएनआई

जुड़वां भाइयों का अब विदेश जाने का सपना पूरा होगा। सोहना जर्मनी तो मोहना इंग्लैंड जाना चाहते हैं। पासपोर्ट मिलने के तुरंत बाद ही सोहना और मोहना ने एनआरआई भाइयों से स्पांसर करने की अपील की और कहा कि अलग-अलग पासपोर्ट मिलने पर वे दोनों बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका विदेश जाने का सपना बहुत जल्द पूरा होगा। पासपोर्ट अधिकारी शमशेर सिंह ने कहा कि जुड़वां भाइयों को अलग-अलग पासपोर्ट देते समय उन्हें बहुत खुशी महसूस हुई है।

Sohna and Mohana Singh got different passports
सोहना और मोहना सिंह - फोटो : एएनआई

पावर कार्पोरेशन में मिली नौकरी
10वीं तक पढ़ाई और आईटीआई की ट्रेनिंग के बाद पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन में इनकी नौकरी लग गई है। इन्हें हर महीने 20,000 रुपये मिलेंगे। दरअसल, सोहना को काम मिला है और मोहना साथ में मदद करता है। दोनों भाई नौकरी का श्रेय भी ट्रस्ट को देते हैं। 14 जून 2003 को नई दिल्ली के सुचेता कृपलानी अस्पताल में दोनों जुड़वां भाइयों का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
Sohna and Mohana Singh got different passports
पासपोर्ट सौंपते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना-मोहना कहते हैं, ‘हम कोई अलग इंसान नहीं हैं, हम सब की तरह ही हैं। दोनों जुड़वां भाइयों का पेट एक है लेकिन दिल अलग-अलग हैं। सोहना सिंह और मोहना सिंह को गाने का शौक है। बता दें कि उनकी पसंद भी काफी अलग है। एक को पिज्जा पसंद हैं तो एक को डोसा खाना अच्छा लगता है। यह खुलासा उन्होंने एक टीवी शो के दौरान किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed