सब्सक्राइब करें

Punjab Election 2022: ये हैं पंजाब की 12 सबसे चर्चित सीटें, अमृतसर पूर्व में सिद्धू-मजीठिया की लड़ाई बेहद रोचक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 04:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस का सीएम चेहरा हैं और दो जगह से ताल ठोक रहे हैं। शिअद प्रधान सुखबीर बादल भी अपनी सुरक्षित सीट जलालाबाद से मैदान में हैं। सबसे कड़ा मुकाबला अमृतसर पूर्वी में दिख रहा है। 

विज्ञापन
Punjab Election 2022 12 Most Popular Seats Amritsar East Seat Sidhu vs Bikram Singh
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की परंपरागत सीट है चमकौर साहिब। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव में कई ऐसी सीटें हैं, जिनके परिणाम पर सबकी नजरें लगी हैं। अभी तक यह साफ नहीं है कि किसका पलड़ा भारी है। राजनीति के मैदान के दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी रणनीति के साथ डटे हैं। देश के सबसे वयोवृद्ध नेता और पंजाब में बाबा बोहड़ कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल अपनी परंपरागत सीट लंबी से चुनाव में उतरे हैं। बेटे सुखबीर बादल के लिए वह सत्ता का रास्ता तैयार करने में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस का सीएम चेहरा हैं और दो जगह से ताल ठोक रहे हैं। शिअद प्रधान सुखबीर बादल भी अपनी सुरक्षित सीट जलालाबाद से मैदान में हैं। सबसे कड़ा मुकाबला अमृतसर पूर्वी में दिख रहा है। यहां से पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में हैं। वह हमेशा ही बादल परिवार पर हमलावर रहे हैं। उन्होंने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर से लड़ने की चुनौती क्या दी, मजीठिया मजीठा सीट को छोड़कर उनके सामने आ डटे। वह पूरी ताकत प्रचार में झोंक रहे हैं। देखना रोचक होगा कि अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सिद्धू कैसे उनका मुकाबला करते हैं। आइए डालते हैं चर्चित सीटों पर एक नजर।
loader
Trending Videos
Punjab Election 2022 12 Most Popular Seats Amritsar East Seat Sidhu vs Bikram Singh
लंबी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मैदान में हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में इस सीट पर प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Election 2022 12 Most Popular Seats Amritsar East Seat Sidhu vs Bikram Singh
अमृतसर पूर्व सीट पर सिद्धू इस बार कड़े मुकाबले में फंसे हैं। - फोटो : अमर उजाला
बिक्रम मजीठिया के अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ने से यहां मुकाबला रोचक बन गया है।
Punjab Election 2022 12 Most Popular Seats Amritsar East Seat Sidhu vs Bikram Singh
आप सांसद भगवंत मान के यहां से लड़ने से ये सीट चर्चित हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान के यहां से लड़ने के कारण ये सीट चर्चा में है। 
विज्ञापन
Punjab Election 2022 12 Most Popular Seats Amritsar East Seat Sidhu vs Bikram Singh
जलालाबाद सीट पर सुखबीर बादल का मुकाबला आप, भाजपा और कांग्रेस से है। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद सुखबीर बादल की परंपरागत सीट है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed