फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर इन दिग्गज खिलाड़ियों की अपील, युवाओं के लिए कही खास बात

Sat, 16 Mar 2019 04:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Mar 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sports persons appealed for voting to youth
मिल्खा सिंह और दिनेश मोगिंया

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सभी पार्टियों के योद्धा चुनावी रण में ताल ठोंकने को तैयार हैं। फिलहाल सेनाएं तो तैयार हो गईं हैं, लेकिन सेनापतियों की घोषणा नहीं होने के चलते चुनावी रण अभी थमा हुआ है। चंडीगढ़ में अंतिम चरण यानी 19 मई को मतदान है।



इसको देखते हुए यहां के दिग्गज खिलाड़ियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वह हर हाल में मतदान के महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। ज्यादातर इनका मानना है कि केवल पार्टी या नाम पर नहीं, उम्मीदवार को उनके काम पर वोट दिया जाए। पेश है संजीव पंगोत्रा की रिपोर्ट।
 

Sports persons appealed for voting to youth
मान कौर

युवा पढ़े लिखे हैं, अपनी मर्जी से सरकार चुनें : मान कौर 
जिदंगी का एक दशक पूरा कर चुकीं 103 वर्षीय वेटरन धावक मान कौर का कहना है कि उनके समय में अंग्रेजों का शासन हुआ करता था। वह खुद राजघराने में काम करती रही हैं। उसके बाद जब देश आजाद हुआ तो लोकतंत्र में मतदान की शुरुआत हुई। उस समय लोग अधिक पढ़े-लिखे नहीं हुआ करते थे। जिसने जो कह दिया, मान लेते थे और वहीं वोट डाल देते थे।

अब देश की सूरत बदल चुकी हैं। इस देश का एक बड़ा हिस्सा युवा हैं। आजकल के युवा पढ़े-लिखे और समझदार हैं। वह अपना बुरा-भला खुद जानते हैं। वह अपने वोट का सही इस्तेमाल कर अपनी मर्जी से सरकार चुनें। हां, वोट जरूर करें। आपका वोट ही आपकी ताकत है।

आज तक वोट नहीं डाला, अब डालूंगा : हरमीत काहलों
अर्जुन अवार्डी गोल्फर हरमीत काहालों ने कहा कि मैंने आज तक कभी वोट नहीं डाला। जिंदगी के सफर के साथ-साथ देश और विदेश में खेलने की वजह से अब तक वोटिंग करने से वंचित रहा हूं लेकिन अब समय के साथ-साथ जिंदगी में बदलाव आ चुका है। वोट की कीमत का पता चल चुका है। इतने सालों से वोट नहीं करने का आज मुझे मलाल हो रहा है।

 इस बार अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करूंगा। अपने पूरे परिवार को भी वोट डालने साथ लेकर जाऊंगा। वोट उसे डालूंगा, जिसने अपने क्षेत्र में जाकर जनता के लिए कुछ किया है। हमें वोट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मेरी शहरवासियों से विनती है कि अपने वोट का जरूर इस्तेमाल करें। वोट का इस्तेमाल कर आप एक बेहतर सरकार चुन सकते हैं।

Sports persons appealed for voting to youth
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह

सोच समझ कर ही करें वोट का इस्तेमाल : मिल्खा सिंह
विश्व भर में भारत का नाम रोशन करने वाले उड़न सिख मिल्खा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान बेहद जरूरी है। हर बालिग व्यक्ति को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि एक बेहतर सरकार बन सके। हर चुनाव में मैं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग बूथ पर जाता हूं। हमें सोच समझ कर अपना वोट देना चाहिए। किसी के कहने पर कभी वोट नहीं डालना चाहिए। शहर के सीनियर सीटिंजस को भी जरूर अपने मतदान का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि वह पूरी स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sports persons appealed for voting to youth
निर्मल मिल्खा सिंह

प्रलोभन में न पड़ें, सही प्रत्याशी को वोट दें : निर्मल मिल्खा सिंह 
भारतीय वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान रहीं और यूटी डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स पर काम कर चुकी निर्मल मिल्खा सिंह ने बताया कि परफार्मेंस के आधार पर ही प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। वोट डालने का हक तो सभी को है लेकिन दबाव में आकर किसी को वोट नहीं देना चाहिए। चुनाव आते ही आम जनता को कई तरीके के प्रलोभन देने का काम शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन
Sports persons appealed for voting to youth
पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोगिंया

लोगों को प्रलोभन में पड़कर अपना वोट खराब नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपका एक वोट भी लोकतंत्र में काफी कीमती है। इसे किसी भी कीमत पर बर्बाद न करें। पहले सभी प्रत्याशियों को परखें और उसके बाद सही उम्मीदवार का चयन कर उसे अपना वोट दें। वोट देने पोलिंग बूथ पर अवश्य जाएं। आपका वोट एक मजबूत सरकार चुनने में मदद करेगा।

नाम को वोट नहीं, काम का वोट दें : दिनेश मोगिंया
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोगिंया का कहना है कि किसी विशेष व्यक्ति के नाम पर कभी वोट नहीं डालना चाहिए। काम के आधार पर ही किसी भी प्रत्याशी को अपना वोट देना चाहिए। मुझे चंडीगढ़ का निवासी होने पर गर्व है। इस शहर को देश का सबसे सुंदर शहरों में से एक देखना चाहता हूं।

जो भी प्रत्याशी मेरे शहर की तरक्की में अपना पूरा योगदान देगा। उसे ही वोट दूंगा। यूथ को मेरा संदेश है कि वह इस मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। अपने मत का सही उपयोग करें, जिससे बेहतर सरकार चुनने में मदद मिले। वोट का अधिकार, हमें लोकतंत्र में मिला सबसे बड़ा हथियार है, इसका इस्तेमाल जरूर करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed