{"_id":"592864ad4f1c1b21298b458c","slug":"sri-lanka-wanted-to-use-kps-gill-operation-against-ltte","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को पसंद आया था देश के 'सुपरकॉप' गिल का फार्मूला, मिला था ये बड़ा ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका को पसंद आया था देश के 'सुपरकॉप' गिल का फार्मूला, मिला था ये बड़ा ऑफर
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
kps gill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आतंक को पूरी तरह साफ करने के बाद केपीएस गिल सुर्खियों में आ गए थे। उनकी जरुरत श्रीलंका तक को पड़ गई थी। श्रीलंका एक ऑपरेशन चलाने की सोच रहा था, देखिए फिर क्या हुआ
kps gill
खुशहाल पंजाब को आतंकवाद के काले दौर से उबारने वाले केपीएस गिल की जुदा कार्यशैली ही उनकी पहचान बनी। पंजाब पुलिस के अधिकारी आज भी उस कार्यशैली के मुरीद हैं। गिल ने पंजाब और केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सभी तरह के अधिकार लिए।
kps gill
आतंकवाद पर पूरी पड़ताल कर गिल को स्टडी में जब उन्हें यह पता चला कि पंजाब में खालिस्तानी अभियान और आतंकी गतिविधियों में 90 प्रतिशत पंजाबी युवा शामिल हैं तो उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ डाली। गिल ने इस मुहिम के दौरान आतंकी गतिविधियों में लिप्त पंजाबी युवाओं को मुख्यधारा में लाने और आतंकवाद का सफाया करने के लिए पंजाबी युवाओं का ही इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kps gill
गिल ने कई बार आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में सेना के सहयोग के लिए भी पंजाबी युवाओं को तैनात किया। केपीएस गिल के कार्यकाल में पंजाब के सैकड़ों की संख्या में एनकाउंटर हुए। इस बीच कई मानवाधिकार संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया, लेकिन गिल का यह फार्मूला इतना कारगर साबित हुआ की पंजाब से एक दशक पुराने आतंकवाद का सफाया हो गया।
विज्ञापन
kps gill
वर्ष 2000 से 2004 के बीच श्रीलंका की तत्कालीन सरकार ने लिब्रेशन ऑफ तमिल टाइगर्स ईलम (एलटीटीई) के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए भी गिल की मदद मांगी थी। वर्ष 2006 में छत्तीसगढ़ राज्य ने गिल को नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया था। छत्तीसगढ़ में गिल कुछ ही समय तक काम कर पाए थे की उन्हें पद से हटना पड़ गया।