{"_id":"5fef13978ebc3e3d445e6263","slug":"story-of-murrah-buffalo-saraswati-of-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाम 'सरस्वती', काम 'लक्ष्मी' का, 51 लाख की इस भैंस के पास हैं दो बॉडीगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम 'सरस्वती', काम 'लक्ष्मी' का, 51 लाख की इस भैंस के पास हैं दो बॉडीगार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरस्वती भैंस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के लुधियाना में एक भैंस का नाम 'सरस्वती' है। 'लक्ष्मी' की इस पर पूरी कृपा है। भैंस की कीमत 51 लाख रुपये है। लुधियाना के किसान पवित्र सिंह ने इसे हरियाणा के हिसार के किसान से 51 लाख रुपये में खरीदा। यह भैंस रोजाना 33 लीटर दूध देती है।
2 of 5
सरस्वती भैंस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हैरानी की बात यह है कि भैंस का कटड़ा पैदा होने से पहले ही 11 लाख रुपये में बिक गया था। इसे अमृतसर के एक किसान ने खरीदा। माछीवाड़ा से आठ किमी दूर गांव रजूर स्थित है। यहां के किसान पवित्र सिंह 17 एकड़ में खेती करते हैं और डेयरी भी चला रहे हैं। उनकी डेयरी में 12 गाय और चार भैंसे हैं।
3 of 5
Punjab
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
51 लाख की सरस्वती के अलावा तीन अन्य भैंसे हैं। सरस्वती को बाकी पशुओं की तरह चारा और दाना दिया जाता है। सामान्य खुराक के बावजूद सरस्वती दूध देने के मामले में बाकी पशुओं से खास है।किसान पवित्र ने बताया कि सरस्वती 33 लीटर से ज्यादा दूध देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरस्वती भैंस की पुरानी तस्वीर।
कबूतरी रोजाना 27 लीटर और नूरी 25 लीटर दूध देती है। पवित्र की डेयरी में मुर्राह नस्ल की भैंस है। पवित्र ने बताया कि बात सिर्फ पैसे की नहीं शौक की है। सरस्वती की खुराक सामान्य है लेकिन उसकी देखरेख में दो कर्मचारी तैनात रहते हैं। सरस्वती भैंस ने एक दिन में पाकिस्तानी भैंस के 33.121 लीटर दूध देने के रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वती ने एक दिन में रिकॉर्ड 33.131 लीटर दूध दिया था। वहीं एक अन्य पाकिस्तानी भैंस नजां ने 33.800 लीटर दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। अब किसान पवित्र सिंह की नजर इस रिकॉर्ड पर है। उनका मानना है कि जल्द ही सरस्वती यह रिकॉर्ड तोड़ देगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।