फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच दिन पहले गोद में उठाकर लिए 7 फेरे...दिव्यांग लड़की का पहला करवा चौथ...देखें दिलकश तस्वीरें

Sun, 28 Oct 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Sun, 28 Oct 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
unique love story and first karva chauth of disable women in hisar
करवा चौथ

पांच दिन पहले दिव्यांग लड़की को गोद में उठाकर लिए थे सात फेरे और अब पहले करवा चौथ में किया चांद का दीदार। दिलकश तस्वीरें... 

unique love story and first karva chauth of disable women in hisar
अमित और रानो

पांच दिन पहले प्रेम विवाह रचाने वाले अमित-रानो का करवाचौथ भी अनूठा रहा। शारीरिक कमजोरी के बावजूद रानो ने अमित के लिए व्रत किया और देर रात अमित उसे गोद में उठाकर छत पर लेकर गए, जहां उन्होंने व्रत खोला। रानो ने अमित को ही हर जन्म में पति के रूप में पाने की इच्छा जाहिर की।

प्रेम विवाह करने के पांच दिन बाद ही रानो की जिंदगी में खुशी का वह पल आया जिसे वह कभी भुला नहीं सकती। दोनों हरियाणा के हिसार के बरवाला में रानो के घर रह रहे हैं। रानो का अमित के अलावा कोई नहीं है। अमर उजाला से बात करते हुए रानो ने बताया कि वह बहुत अच्छा महसूस कर रही है और उसे इतनी खुशी है कि वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

unique love story and first karva chauth of disable women in hisar
अमित और रानो

अमित के साथ से उसका मनोबल बढ़ा है। उसने बताया कि करवाचौथ का व्रत रखकर उसने अपने पति अमित के लिए न केवल लंबी उम्र की दुआ की, बल्कि भगवान से यह प्रार्थना भी की कि हर जन्म में उसे अमित ही पति के रूप में मिले।

कुछ यूं खोला व्रत
अमित ने बताया कि रानो का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, फिर भी उन्होंने व्रत रखा। साढ़े 7 बजे के बाद वह कई बार छत गया, लेकिन चांद न निकला देखकर वापस लौट आता। आखिरकार 7.59 बजे चांद निकलते ही अमित अपनी पत्नी रानो को गोद में उठाकर छत पर लेकर गया। उसे कुर्सी पर बैठाकर छलनी से चांद का दीदार कराया। उसे पानी पिलाकर व मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाया और फिर नीचे लेकर खाना खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
unique love story and first karva chauth of disable women in hisar
अमित और रानो

पांच दिन पहले रचाया था विवाह
कुम्हारान मोहल्ला निवासी अमित ने दिव्यांग युवती रानो से बुधवार को सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट में प्रेम विवाह रचाया था। लड़की रानो बीए बीएड है और उसके हाथ व पैर काम नहीं कर रहे, जबकि अमित 10वीं पास है और वेल्डिंग का काम करता है। अमित ने कहा कि इस फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे, लेकिन यह फैसला उसने और रानो ने मिलकर लिया है। उनको जिंदगी बितानी है और दोनों अपने फैसले से खुश हैं।

विज्ञापन
unique love story and first karva chauth of disable women in hisar
अमित और रानो

यूं हुआ था दोनों में प्यार
अमित के अनुसार वह वेल्डिंग का कार्य करता है। इसी काम से एक बार वह सेवक सभा अस्पताल में वेल्डिंग का काम करने गया था। वहां पर रानो दाखिल थी, जिसके पास उसकी मदद के लिए कोई नहीं था, क्योंकि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी। ऐसे में इंसानियत के नाते वह उसकी देख-रेख के लिए अस्पताल में रुक गया और लगातार उसकी देखरेख करने लगा, जिससे वह ठीक हो गई। बाद में वह उसे अन्य कई स्थानों पर भी चेकअप के लिए लेकर गया। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और उन्होंने शादी रचाने का फैसला कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed